तबादला नीति और महंगाई भत्ते का मुद्दा फिर अटका, लाड़ली बहनों और किसानों को मिला दीपावली का 'तोहफा'
Ravi Singh | Oct 05, 2024, 18:48 IST
Mohan Yadav Damoh
डॉ.मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में लाडली बहनों को दिवाली का तोहफा दिया गया। कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल उगाने वाले किसानों को सब्सिडी देने का फैसला लिया, लेकिन राज्य की बहुप्रतीक्षित तबादला नीति और महंगाई भत्ते के मुद्दे पर कैबिनेट में चर्चा नहीं हुई
Bhopal : मोहन सरकार ने पहली बार भोपाल से बाहर मंथन किया। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दीपावली का तोहफा देते हुए उनके खातों में 1 हजार 574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलें उगाने वाले किसानों को श्रीअन्न योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 3 हजार 900 रुपए का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है।
इन सबके बीच प्रदेश की बहुप्रतीक्षित तबादला नीति और महंगाई भत्ते के मुद्दे पर कैबिनेट में बात नहीं हुई। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से तबादलों को लेकर आस लगाए बैठे हैं, लेकिन हर बार मामला टलता जा रहा है। ऐसे ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।
पहले माना जा रहा था कि सरकार मंत्रियों को जिलों का प्रभार मिलने के बाद ट्रांसफर खुल जाएंगे, पर अब तक इस मामले में सरकार ने कदम नहीं बढ़ाए हैं। सूत्रों के अनुसार तबादला और पोस्टिंग को लेकर सरकार के पुराने अनुभव खराब रहे हैं। विपक्ष तबादला और पोस्टिंग में मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पुरानी ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन करने की बात भी सामने आई थी, लेकिन उस पर भी कुछ नहीं हुआ है।
राज्य सरकार में करीब साढ़े सात लाख अधिकारी-कर्मचारी हैं। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा कर्मचारी अपना ट्रांसफर चाहते हैं, लेकिन चूंकि अब तक ट्रांसफर पॉलिसी नहीं आई है, ऐसे में उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले जून में शिवराज सरकार ने प्रदेश में 15 दिन के लिए ट्रांसफर से रोक हटाई थी। बाद में आवेदनों को देखते हुए इसे 7 दिन और बढ़ा दिया गया था। इसके पीछे मंशा यही थी कि चुनाव के ऐन पहले कर्मचारी वर्ग कहीं नाराज न हो जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
जैन आयोग के गठन को मंजूरी, कोदो-कुटकी उगाने वाले किसानों को 3900 रुपए बोनस देगी सरकार
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2021 में ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी, तब प्रदेश में एक महीने के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 व 2023 में ट्रांसफर पॉलिसी नहीं लाई गई। मामूली संशोधनों के साथ तबादले होते रहे। अब विधानसभा चुनाव के बाद तय था कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लाई जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरा खाका खींच लिया था, लेकिन अब यह तय किया गया है कि सरकार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं लाएगी।
1. प्रदेश में शक्ति अभिनंदन 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चल रहा है। बालिकाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, शक्ति वाहिनी का पंजीयन होगा। मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होगा, महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी ट्रेनिंग दी जाने की योजना है। पुलिस थानों में शक्ति संवाद का आयोजन किया जाएगा।
2. जबलपुर के मदन महल किले के चारों तरफ की पहाड़ी को भव्य रूप दिया जाएगा। दमोह जिले में पहले से मौजूद हवाई पट्टी को मध्यप्रदेश सरकार और बेहतर बनाएगी। रानी दुर्गावती की ऐतिहासिक और गौरवान्वित विरासत को संवारने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है। मदन महल किले में रानी दुर्गावती के भव्य स्मारक निर्माण के लिए मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई है। यहां 100 करोड़ से स्मारक और संग्रहालय बनाने की तैयारी है।
इन सबके बीच प्रदेश की बहुप्रतीक्षित तबादला नीति और महंगाई भत्ते के मुद्दे पर कैबिनेट में बात नहीं हुई। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से तबादलों को लेकर आस लगाए बैठे हैं, लेकिन हर बार मामला टलता जा रहा है। ऐसे ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।
लगातार टलती जा रही ट्रांसफर पॉलिसी
जून में हटाया था तबादलों से प्रतिबंध
ये खबर भी पढ़ें...
जैन आयोग के गठन को मंजूरी, कोदो-कुटकी उगाने वाले किसानों को 3900 रुपए बोनस देगी सरकार
तीन साल से नहीं आई तबादला नीति
कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
2. जबलपुर के मदन महल किले के चारों तरफ की पहाड़ी को भव्य रूप दिया जाएगा। दमोह जिले में पहले से मौजूद हवाई पट्टी को मध्यप्रदेश सरकार और बेहतर बनाएगी। रानी दुर्गावती की ऐतिहासिक और गौरवान्वित विरासत को संवारने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है। मदन महल किले में रानी दुर्गावती के भव्य स्मारक निर्माण के लिए मंत्रियों की एक कमेटी बनाई गई है। यहां 100 करोड़ से स्मारक और संग्रहालय बनाने की तैयारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari