सीएम मोहन यादव को मिली Z+ सिक्योरिटी, पूर्व सीएम शिवराज को भी मिल चुकी है ये सुरक्षा, चुनिंदा लोगों को ही मिलती ऐसी सिक्योरिटी

Pooja Kumari | Dec 15, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम मोहन यादव को मिली Z+ सिक्योरिटी, पूर्व सीएम शिवराज को भी मिल चुकी है ये सुरक्षा, चुनिंदा लोगों को ही मिलती ऐसी सिक्योरिटी
सीएम मोहन यादव को मिली Z+ सिक्योरिटी, पूर्व सीएम शिवराज को भी मिल चुकी है ये सुरक्षा, चुनिंदा लोगों को ही मिलती ऐसी सिक्योरिटी

मध्यप्रदेश के सीएम भी उन नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। देश में बड़े नेताओं को विभिन्न कैटेगरी में सुरक्षा दी जाती है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पहले कैबिनेट में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और खुले मार्केट में मांस विक्रय पर रोक लगाई जाने वाले फैसलों के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मोहन यादव को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। अब वे तीन दर्जन एनएसजी कमांडो की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। बता दें कि मोहन यादव की सुरक्षा में हमेशा 36 जवान तैनात रहेंगे। देश में बड़े नेताओं को विभिन्न कैटेगरी में सुरक्षा दी जाती है। ऐसे में एमपी के नए सीएम भी उन नेताओं शामिल हो गए हैं, जिन्हें अब तक जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

मोहन यादव की सुरक्षा हुई सख्त

मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में दो एसपी, दो एएसपी, चार डीएसपी, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री के काफिले में 14 से 18 वाहन होंगे। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है। जिसमें केवल सीएम सफर करेंगे। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद शाम को लिए गए पहले ही फैसले के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सुर्खियों में आ गए। उन्होंने प्रदेश में खुले में मांस और मटन की बिक्री बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सीएम के आवास पर 24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

मोहन यादव के उज्जैन स्थित घर पर उनके मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए थे और ये उनके आवास पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। सीएम का मकान अब्दालपुरा में है। जहां हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि उनके बंगले पर मेटल डिटेक्टर मशीन भी लगा दी गई है और अब हर आने जाने वाले व्यक्ति को जांच के बाद ही घर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

पूर्व सीएम शिवराज की सुरक्षा जस की तस

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह को भी जेड प्लस सुरक्षा मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक इनकी सुरक्षा पहले की तरह ही प्रशासन ने अब भी जारी रखी है। उनके काफिले में जितने वाहन थे और सुरक्षाकर्मी शामिल थे वो पहले की तरह ही तैनात रहेंगे। पिछले साल जेड प्लस सिक्योरिटी के बाद भी शिवराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में 15 एसटीएफ के अतिरिक्त जवान भी तैनात थे।

Tags:
  • Dr. Mohan Yadav
  • डॉ मोहन यादव
  • एमपी के नए सीएम मोहन यादव
  • MP's new CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav got Z Plus security
  • what is Z Plus security
  • why is Z Plus security given
  • मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा
  • जेड प्लस सुरक्षा क्या है
  • क्यो दी जाती है जेड प्लस सुरक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा