पीएम मोदी और अमित शाह से मिले मोहन यादव, आज तय होंगे एमपी में मंत्रिमंडल के चेहरे, कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
Pooja Kumari | Dec 22, 2023, 24:00 IST
पीएम मोदी और अमित शाह से मिले मोहन यादव, आज तय होंगे एमपी में मंत्रिमंडल के चेहरे, कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
BHOPAL. सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। शुक्रवार यानी आज सुबह सीएम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उनके बीच कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुई। सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।
संभावना है कि आज की इस संभावित बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची पर भी मोहर लग सकती है। इसके बाद 23 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पुराने चेहरे यानी मंत्री रह चुके नेताओं के बजाय नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेता मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर पहले ही विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। अब प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार सीएम मोहन यादव ने, दिल्ली में प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात की। मध्यप्रदेश भवन में हुई इस सौजन्य मुलाकात में प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद सीएम ने सांसदों के साथ डिनर किया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहे।
सीएम मोहन यादव के दिए सहभोज और सौजन्य भेंट कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा भी पहुंचे। इस दौरान सीएम को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, जनता ने उन्हें अवसर दिया है। अब वे अपने किए वादे पूरे करें। गारंटी पूरी करें। साथ ही ये भी कहा कि यदि हमसे सकारात्मक सहयोग मांगा जाएगा तो हम सदैव तैयार रहेंगे।
मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची पर लग सकती है मोहर
सांसदों के साथ किया सहभोज
सहभोज में पहुंचे दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari