CM और मंत्रियों के बंगले सजाने में करोड़ों खर्च, इस नेता पर सबसे अधिक
Raj Singh | Dec 20, 2024, 09:50 IST
cm mohan yadav
राजधानी भोपाल में पिछले ढाई सालों के दौरान मंत्रियों के 24 बंगलों की साज-सज्जा और मरम्मत पर कुल 12.75 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में दी।
राजधानी भोपाल में पिछले ढाई सालों के दौरान मंत्रियों के 24 बंगलों की साज-सज्जा और मरम्मत पर कुल 12.75 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में दी। श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस दौरान 1.15 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसमें से 41 लाख रुपए शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में और 74 लाख रुपए डॉ. मोहन यादव के एक साल के कार्यकाल में खर्च किए गए। इन खर्चों में से 35 लाख रुपए केवल साज-सज्जा पर गए।
MP में कांग्रेस विधायक नहीं लेंगे वेतन, उमंग सिंघार का ऐलान
बी-8 (सीएम कार्यालय) भवन पर 1.93 करोड़ रुपए खर्च किए गए। बी-1 बंगले पर 52 लाख रुपए, विंध्य कोठी पर 40 लाख रुपए (जिसमें 19 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण पर खर्च हुए) और बी-6 बंगले (शिवराज सिंह चौहान का पूर्व आवास) पर 34 लाख रुपए खर्च हुए।
बता दें कि पूर्व मंत्री राहुल लोधी के 45 बंगले पर सबसे कम खर्च हुआ, जहां सिर्फ 14 हजार रुपये में काम पूरे हो गए।
CM, मिनिस्टर्स और अफसरों की हवाई यात्राओं पर करोड़ों रुपए खर्च
जिलों में मंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं मिलने के बारे में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रियों को उनके गृह जिलों में कोई सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया गया है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी मंत्री के बी-10 बंगले पर 59 लाख रुपए और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले पर भी 59 लाख रुपए खर्च हुए। चार इमली स्थित बी-9 बंगले पर 68 लाख रुपए खर्च किए गए, जो अब डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पास है।
यहां सबसे ज्यादा खर्च
मंत्रियों के बंगलों में सबसे ज्यादा खर्च 95 लाख रुपए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बी-7 बंगले पर हुआ, जिसमें 71 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण पर लगे। इसके अलावा राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के बंगले पर भी 71 लाख रुपए का खर्च किए गए हुए।
कहां कितना खर्च?
राहुल लोधी के बंगले पर सबसे कम खर्च
CM, मिनिस्टर्स और अफसरों की हवाई यात्राओं पर करोड़ों रुपए खर्च
डिप्टी सीएम के बंगले पर इतना खर्च
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman