CM मोहन यादव बोले- शहडोल में बनेगा हेलीपैड, 229 करोड़ की दी सौगात
Ravi Singh | Nov 15, 2024, 16:55 IST
Mohan Yadav Shahdol Lord Birsa Munda Jayanti
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 229 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।
Birsa Munda Jayanti : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 68.15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 161.51 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
सीएम ने बधाई देते हुए कहा कि भारत माता के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस को सच्ची पहचान और सम्मान देने का काम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, वर्चुअली जुड़े PM
सीएम ने कहा कि आदिवासी वीरों को उनके अदम्य साहस और योगदान के लिए पूरा सम्मान दिया जा रहा है। रानी दुर्गावती योजना के तहत श्री अन्न (कोदो-कुटकी और मोटे अनाज) पर 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल अनुदान की घोषणा की गई है। सीएम मोहन ने कहा कि पीएम मोदी ने जनजातियों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत प्रयास किए और महामहिम राज्यपाल ने सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारियों के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया, हमें इस पर गर्व है।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार "आदिवासियों के साथ-साथ गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की हितैषी है। आज मैं विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही यह घोषणा करता हूं कि बाणसागर का पानी भी शहडोल के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और भविष्य में यहां एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा।
जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से पूरे देश में सबसे आगे एमपी
हमारी गौरवशाली संस्कृति और परंपराएं जनजातीय समाज की वजह से ही जीवित हैं। मुझे गर्व है कि हमारा मध्य प्रदेश जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से पूरे देश में सबसे आगे है।
श्री अन्न पर 1 हजार का अनुदान की घोषणा
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति (वर्चुअली) में जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर शहडोल में आयोजित "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस" कार्यक्रम में सहभागिता कर ₹229 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का सिंगल क्लिक के माध्यम… pic.twitter.com/z9P0ucJiTP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 15, 2024
हेलीपैड भी बनाया जाएगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman