मोनिका बेदी का केस लड़ने वाली वकील शोभा चांडक के घर ईडी की रेड

Ravi Singh | Nov 06, 2024, 23:55 IST
Share
Monica Bedi's case
Monica Bedi's case

मोनिका बेदी का केस लड़ने वाली भोपाल की वकील शोभा चांडक के घर ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम ने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दस्तावेजों की तलाशी ली।

Bhopal : अभिनेत्री मोनिका बेदी का केस लड़ने वाली भोपाल की वकील शोभा चांडक के घर पर बुधवार, 6 नवम्बर को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने रेड मारी। टीम ने सुबह 7 से शाम 6 तक दस्तावेज खंगाले। ईडी का एक पंचनामा भी सामने आया है। हालांकि अभी तक इस रेड की वजह सामने नहीं आ पाई है।

ईडी की अस्सिटेंट डायरेक्टर गिन्नी चंदना और उनकी टीम ने वकील शोभा चांडक के राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर दबिश दी। रेड में सामने आए दस्तावेजों पर ईडी ने वकील शोभा चांडक से जवाब-तलब किया।

सो रहीं थी वकील शोभा चांडक

68 वर्षीय वकील शोभा चांडक को ब्रेन संबंधी परेशानी है, लिहाजा वे नींद की टेबलेट्स खाकर सोती हैं। इसी वजह से सुबह वे देर से उठती हैं। बुधवार को जब वे अंदर के रूम में सो रही थीं, तभी ईडी की टीम ने उनके अरेरा कॉलोनी स्थित निवास E2/266, रानी मेंशन में रेड मारी। टीम ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन शोभा की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। करीब 15 मिनट बाद दरवाजा खुला।

2 हजार रुपए कैश मिले

सूत्रों के अनुसार, वकील शोभा चांडक का आरोप है कि तलाशी में टीम को कुछ नहीं मिला और वे जांच के नाम पर घर को तहस-नहस करके चले गए। यहां कैश में 2000 रुपए मिले। सोना के जेवरात आदि नहीं मिले। फ्लैट भी उनकी बेटी के नाम पर है। इस रेड की खबर शोभा ने अपने भाई को भी दी, जब उन्होंने कहा कि दरवाजा खोल दो तो दरवाजा खोला गया। टीम में महिला अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी शामिल रहे।

प्रॉपर्टी की जानकारी ली

करीब 11 घंटे की कार्रवाई के बाद पंचनामा बनाकर ईडी की टीम लौट गई। इस बीच ईडी ने घर में मिले तमाम दस्तावेजों को खंगाला। कैश के बारे में जानकारी ली। टीम ने शोभा चांडक से खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में भी पूछताछ की। ईडी की टीम ने शोभा चांडक से एक केस में दस्तावेज भी मांगे हैं, इस पर शोभा ने कहा कि सीबीआई ने इस केस में मुझे बरी कर दिया है, कैसे ये दस्तावेज मैं निकलवा सकूंगी।

मारने की धमकी और लूट

डॉन अबू सलेम की कथित गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री मोनिका बेदी का केस वकील शोभा चांडक ने लड़ा था। आरोप है कि 2016 में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इससे पहले शोभा चांडक से जुलाई 2015 में हबीबगंज थाने से थोड़ी दूर बाइक सवार बदमाश साढ़े पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। लुटेरों की झूमाझटकी में शोभा का एक हाथ फैक्चर हो गया था। घटना के दौरान उनकी बेटी संयोगिता चांडक भी साथ थीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • ईडी का छापा
  • मध्य प्रदेश
  • ED raid
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मोनिका बेदी
  • monica bedi
  • शोभा चांडक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा