MP Weather : 14 जिलों में तूफानी बारिश के बाद विदा होगा मानसून
Dolly patil | Oct 14, 2024, 12:38 IST
MP Weather
मौसम विभाग ( IMD ) ने मध्य प्रदेश में 14 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई में देरी हो रही है, जो पहले 13 अक्टूबर तक होने वाली थी। अब इसमें दो से तीन दिन और लग सकते हैं।
मौसम विभाग ( IMD) के अलर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में बारिश के चलते मानसून की विदाई में देरी हो रही है। पहले अनुमान था कि 13 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून विदाई हो जाएगी, लेकिन अब इसमें दो से तीन दिन का समय और लग सकता है।
मध्य प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का एक नया दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, धार, बैतूल, दतिया, नर्मदापुर और गुना सहित कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई है। शाजापुर में सबसे अधिक, ढाई घंटे में करीब 5 इंच (124 मिमी ) बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बैतूल में 3 इंच बारिश हुई।
मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में महाराष्ट्र और अरब सागर पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही, महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जो गहरे कम दबाव के क्षेत्र से गुजर रही है। इसके अलावा, पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवात बन रहा है। राजस्थान पर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इन सभी कारणों से मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हुआ है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।
दो साल पहले भी ऐसा ही हुआ था जब दशहरा के दौरान बारिश ने माता की विदाई को प्रभावित किया था। 2022 में भी दशहरे पर पोस्ट मानसून सक्रिय हुआ था। उस समय राजधानी भोपाल में बारिश का सिलसिला शाम 4 बजे से शुरू हुआ था, जो रात 8 बजे तक चला था। इस दौरान 1 सेमी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई थी।
इन जिलों में हुई बारिश
बारिश का अलर्ट जारी
दशहरा पर भी गिरा पानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
By Sumit Kumar
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
By Mukesh Sharma
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
By Sandeep Kumar
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
By Jitendra Shrivastava
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore