मोंथा तूफान से बदला MP का मौसम! रायसेन में घना कोहरा, इंदौर के तापमान में गिरावट

Sandeep Kumar | Oct 30, 2025, 16:45 IST
Share
weather-mp
thesootr

मोंथा तूफान के कारण उत्तर भारत और मध्यप्रदेश का मौसम बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को निवाड़ी और टीकमगढ़ में तेज बारिश हुई।

BHOPAL. मोंथा तूफान के कारण मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के तापमान में बदलाव देखने को मिला रहा है। बताया जा रहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश का मौसम बदल रहा है। तूफान के असर के कारण एमपी निवाड़ी और टीकमगढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई।

रायसेन और इंदौर में घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलीं। इससे पहले बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज कर ली गई है। उज्जैन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: 24 घंटे में प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

एमपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर समेत 12 जिलों में बारिश में 2.5 से 4.5 इंच बारिश की संभावना है। खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी और पन्ना में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर रहेगा।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (30 अक्टूबर): एमपी में हल्की बारिश, दक्षिण भारत में तूफानी बारिश की चेतावनी

कई शहरों में हवा की रफ्तार बढ़ी

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मोंथा का असर प्रदेश में है। कई शहरों में हवा की रफ्तार बढ़ी है। इससे ठंड का असर महसूस हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के 20 शहरों में तापमान 26 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.2, इंदौर में 25.1, उज्जैन में 23, जबलपुर में 28.8 और ग्वालियर में 24.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर से ठंड शुरू होगी। ठंड फरवरी तक जारी रह सकती है। 2010 के बाद यह सबसे ठंडी सर्दी हो सकती है। सर्दियों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...IND v/s AUS : महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 सेमीफाइनल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70/1, जानें बॉल टू बॉल अपडेट

ये भी पढ़ें...धीरेंद्र शास्त्री ने दी चेतावनी: अगले 20 सालों में बदल सकती है भारत की जियोग्राफी!

इंदौर में छाया रहा कोहरा

नगर के आसमान में हल्का और घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 2200 मीटर और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सूरज नहीं निकला और बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण मौसम बदल गया। इंदौर में ठंड शुरू होते ही गजक की दुकानों की खुशबू फैलने लगी। शाम को दूध, जलेबी और गराडू चाट चौपाटी की दुकानें सजने लगीं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • भोपाल
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • चक्रवात मोंथा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं