महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025: भारत फाइनल में, ऑस्ट्रलिया को 5 विकेट से हराया, जेमिमा ने बनाए 127 रन

Jitendra Shrivastava | Oct 30, 2025, 16:34 IST
Share
jemima world cup semifinal
Photograph: (The Sootr)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच रुका, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 रन पर 1 विकेट। भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना है।

SPORTS DESK. भारत ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में भारत को 339 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे भारतीय टीम ने केवल 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने नाबाद 127 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अमनजोत कौर ने 15 रन बनाकर उन्हें पूरा सहयोग दिया।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से मैच को भारतीय टीम के पक्ष में मोड़ दिया।

इस जीत के साथ भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। यह भारत के महिला क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल साबित हो सकता है।

महिला वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार 2 नवंबर को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल स्कोर बोर्ड...

women-world-cup
women-world-cup


तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया से 339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। भारत ने 13 रन पर शेफाली वर्मा का विकेट गंवाया और फिर 59 रन पर स्मृति मंधाना भी आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे भारत की जीत की नींव रखी गई।

कप्तान हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन जेमिमा ने दीप्ति शर्मा और रिचा घोष के साथ साझेदारी करते हुए मैच को अंत तक ले जाकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पहले... ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफील्ड की शतकीय पारी के दम पर 338 रन बनाए। लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रन बनाकर एलिसे पेरी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पेरी 77 रन बनाकर आउट हुईं, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की।

हालांकि, एशले गार्डनर ने 67 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और श्रीचरणी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत, क्रांति और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया है। नवी मुंबई स्थित डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए।

भारत ने गेंदबाजी में की शानदार वापसी

भारत की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के बाद शानदार वापसी की। राधा यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई, और इसके बाद श्रीचरणी ने दो, राधा यादव, अमनजोत और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को नियंत्रित किया।

फोएबे लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट होने से पहले अपना पहला शतक पूरा किया। भारत ने एक समय में ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट 243 रन पर गिराए, जो भारत की गेंदबाजी के सामर्थ्य को दर्शाता है।



बारिश से रुका मैच: भारत को मिली राहत

ऑस्ट्रेलियाई पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर क्रांति गौड़ ने पहला विकेट उड़ा दिया। कंगारू टीम की कप्तान एलिसा हीली को 5 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मैच के दौरान बारिश ने खेल में व्यवधान डाला और मैच रोक दिया गया। अभी तक बारिश ज्यादा नहीं हो रही है, जिससे मैच फिर जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें...

31 अक्टूबर को मेगा प्लेसमेंट कैंप : 470 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट के अभ्यर्थी करें अप्लाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताकत को देखते हुए भारत को यह मैच जीतने के लिए हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, और इस बार भी वह अपने दबदबे को बनाए रखने के लिए तैयार है। भारत को इस मैच में एक सशक्त शुरुआत की आवश्यकता है, और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीदें हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री ने दी चेतावनी: अगले 20 सालों में बदल सकती है भारत की जियोग्राफी!

2017 की तरह हरमनप्रीत कौर का चलेगा जादू?

हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डर्बी में 171 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसने भारत को सेमीफाइनल में जीत दिलाई थी। इस बार भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी यही उम्मीद कर रहे हैं कि कौर इस मैच में भी ऐसी ही कोई ऐतिहासिक पारी खेलें। भारत को एक मजबूत शुरुआत और कड़ी बल्लेबाजी की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

मोंथा तूफान से बदला MP का मौसम! रायसेन में घना कोहरा, इंदौर के तापमान में गिरावट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11...

भारत की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना
शैफाली वर्मा
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
जेमिमा रोड्रिग्स
दीप्ति शर्मा
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
अमनजोत कौर
स्नेह राणा
क्रांति गौड़
श्री चरणी
रेणुका ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर)
फीबी लिचफील्ड
एलिस पेरी
बेथ मूनी
एनाबेल सदरलैंड
एश्लेग गार्डनर
ताहलिया मैक्ग्रा
सोफी मोलिनक्स
किम गार्थ
अलाना किंग
मेगन शट

महिला वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले

महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत को केवल 3 बार जीत मिली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा है, और उसने 11 बार भारत को हराया है।

काली पट्टी: एक श्रद्धांजलि

इस मैच में दोनों टीमें काली पट्टी बांधकर खेल रही हैं। यह काली पट्टी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन अस्टिन की याद में है, जिनकी हाल ही में गेंद लगने से मौत हो गई थी। यह दोनों टीमों की ओर से एक श्रद्धांजलि है।



Tags:
  • इंडिया और ऑस्ट्रेलिया
  • इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच
  • मुंबई
  • महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025
  • डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि