MP UPSC 2024 Result: इटारसी के सेल्समैन का बेटा बना IPS, छोड़ी थी लाखों की जॉब
Sandeep Kumar | Apr 22, 2025, 20:39 IST
monu-sharma-upsce-ips
मध्य प्रदेश के इटारसी निवासी मोनू शर्मा ने यूपीएससी 2024 में 359वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर बिना कोचिंग के चौथे प्रयास में उन्होंने यह सफलता अर्जित की।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के इटारसी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले मोनू शर्मा ने UPSC 2024 में 359वीं रैंक हासिल की है। ऐसा करके उन्होंने अपने नाम को इतिहास में दर्ज करा दिया है। एक साधारण परिवार से आने वाले मोनू ने बिना कोचिंग, बिना शोर-शराबे के यह सफलता हासिल की है।
इटारसी के गरीबी लाइन क्षेत्र में किराए के घर में रहने वाले मोनू का बचपन सामान्य लेकिन संघर्षमय था। उनके पिता सुभाष शर्मा मेडिकल एजेंसी में सेल्समेन हैं, जबकि मां प्रतिभा शर्मा एक गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, परंतु शिक्षा और संस्कारों से कोई समझौता नहीं किया गया।
हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज
मोनू एक समय चेन्नई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए काम करने का था। 15 मार्च 2021 को उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर
उनकी सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने कभी कोई कोचिंग नहीं ली। मोनू ने कहा कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहे और प्रतिदिन 8-10 घंटे ईमानदारी से पढ़ाई की। केवल मॉक टेस्ट के लिए वे ढाई महीने दिल्ली में रहे थे।
UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
मोनू की सफलता के पीछे उनका परिवार एक मजबूत स्तंभ रहा। आर्थिक परेशानियों के बावजूद, उनके माता-पिता ने कभी उम्मीद नहीं खोई। मकान मालिक मिथलेश चौहान ने भी मोनू को बचपन से मेहनती और पढ़ाई में गंभीर बताया।
UPSC Recruitment 2025 : यूपीएससी में मिल रही सरकारी नौकरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
मोनू को 359वीं रैंक के आधार पर संभावना है कि उन्हें आईपीएस कैडर मिलेगा, लेकिन वे इसे अंतिम मंज़िल नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जब तक आईएएस नहीं बन जाते, तब तक प्रयास जारी रहेगा। मोनू का कहना है कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
मंदसौर शहर में स्थित जनता कॉलोनी के युगांश भटनागर ने यूपीएससी 2024 परीक्षा में 307वीं रैंक हासिल की है। ऐसा करके उन्होंने अपने परिवार को गर्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए एक संदेश है जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ बड़ा करना चाहते हैं।
![e957369b-c12]()
![8110b91b-63e]()
मंदसौर के गरोठ के व्यापारी गोविंदरामजी चौधरी के पोते ऋषभ चौधरी ने IAS परीक्षा में संपूर्ण देश में 28 वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले गरोठ नगर के पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन करके 28वीं रैंक हासिल की है।
किराए के घर से शुरू हुआ सफर
हिंदू राष्ट्र और हिंदू गांव को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज
नौकरी छोड़ी, सपना नहीं
MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर
बिना कोचिंग के सफलता
UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
पारिवारिक सहयोग बना ताकत
UPSC Recruitment 2025 : यूपीएससी में मिल रही सरकारी नौकरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
आईपीएस से आगे आईएएस का सपना
मंदसौर के युगांश भटनागर
e957369b-c12
ऋषभ चौधरी ने हासिल की 28 वीं रैंक
8110b91b-63e
मंदसौर के गरोठ के व्यापारी गोविंदरामजी चौधरी के पोते ऋषभ चौधरी ने IAS परीक्षा में संपूर्ण देश में 28 वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले गरोठ नगर के पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने बिना कोचिंग के घर पर अध्ययन करके 28वीं रैंक हासिल की है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari