उज्जैन में नए साल के पहले दिन सिंहस्थ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुबह 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

BP Shrivastava | Jan 01, 2024, 24:00 IST
Share
उज्जैन में नए साल के पहले दिन सिंहस्थ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुबह 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन में नए साल के पहले दिन सिंहस्थ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुबह 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

लाखों श्रद्धालु नए साल का आगाज भगवान महाकाल के दर्शन के साथ कर रहे हैं। बताते हैं 2016 सिंहस्थ के शाही स्नान से ज्यादा श्रद्धालु 2024 के पहले दिन (1 जनवरी 2024) महाकाल पहुंच रहे हैं।

UJJAIN. लाखों श्रद्धालु नए साल का आगाज भगवान महाकाल के दर्शन के साथ कर रहे हैं। बताते हैं 2016 सिंहस्थ के शाही स्नान से ज्यादा श्रद्धालु 2024 के पहले दिन (1 जनवरी 2024) महाकाल पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर प्रशासन के मुताबिक सुबह 10 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। अनुमान है आज रात तक 8 लाख श्रद्धालु महाकाल महाराज के दर्शन कर लेंगे। यहां बता दें, सिंहस्थ 2016 के शाही स्नान के पहले दिन 6 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे।

45 हजार श्रद्धालुओं ने भस्म आरती किए दर्शन

नए साल के पहले दिन सोमवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह 4 से 6 बजे तक लगभग 45 हजार श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती में बाबा के दिव्य दर्शन किए। महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने नए साल की शुरुआत की और सफलता, सुख शांति की प्रार्थना की।

40 मिनट में महाकाल के दर्शन

महाकाल की नगरी उज्जैन में होटल, होम स्टे, धर्मशाला, टैक्सी की बुकिंग फुल हो चुकी है। मंदिर समिति का दावा है कि 40 मिनट में भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। इस बार श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद सीधे महाकाल लोक जा रहे हैं। पहले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाकर मेन गेट से महाकाल लोक आना पड़ता था। हालांकि, आज के दिन शीघ्र दर्शन सुविधा बंद है।

मंदिर समिति का दावा है कि दो दिन में महाकाल लोक में 12 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारी की है।

महाकाल मंदिर में इस तरह हो रहे दर्शन

मंदिर समिति कहना है कि श्रद्धालुओं को 40 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं। लोग चारधाम मंदिर से शक्ति पथ होते हुए, महाकाल लोक, फैसिलिटी सेंटर, टनल होते हुए गणेश मंडपम तक पहुंचकर यहां से दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद इमरजेंसी गेट से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप होते हुए हरसिद्धि मंदिर तिराहा और पुन: चारधाम मंदिर पहुंचकर चरण पादुका लेकर गंतव्य की ओर रवाना होंगे।

नंदी हॉल से सिर्फ VVIP को दर्शन की अनुमति

महाकाल मंदिर में नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को शीघ्र दर्शन की 250 रुपए वाली व्यवस्था बंद है। केवल VIP को शीघ्र दर्शन टिकट की सुविधा रहेगी। नंदी हॉल भी आज बंद रखा गया है। केवल VVIP को ही नंदी हॉल से दर्शन की अनुमति दी जा रही है। बुजुर्ग और दिव्यांगों को अवंतिका द्वार के एक नंबर गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।

भस्म आरती के लिए फुल रही बुकिंग

1 जनवरी 2024 की होने वाली भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक महीने पहले फुल हो चुकी थी। 31 दिसंबर को अलसुबह 6 बजे ऑफलाइन बुकिंग की लाइन लगी, जो एक घंटे में फुल हो गई। हालांकि, चलित दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कार्तिकेय मंडप रिक्त रखा गया, जहां से चलित भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था थी।

होटल-धर्मशाला फुल, किराया भी दोगुना

उज्जैन में छोटे-बड़े होटल समेत होम स्टे, धर्मशाला और टैक्सी भी पहले से बुक हैं। अधिकांश लोगों ने उज्जैन घूमने और ओंकारेश्वर तक की टैक्सी बुक करवाई है। होटल कारोबारियों ने बताया कि तीन दिन के लिए होटल बुक हैं। महाकाल मंदिर के आसपास की अधिकांश छोटे होटल पूरी तरह बुक हैं। जानकारी के अनुसार बढ़ती भीड़ को देखते हुए होटल संचालकों ने किराया दोगुना कर दिया है। एक हजार वाले रूम 2000 रुपए तक में बुक हो रहे हैं।

फूलों की खपत तीन गुना बढ़ी

महाकाल मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि आम दिनों में रोजाना करीब दो टन फूल चढ़ते हैं। त्योहार पर यह खपत दो से तीन गुना बढ़ जाती है। नए साल पर 6 टन फूल अर्पित करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन 2019 से रोजाना विभिन्न धार्मिक स्थलों से एकत्र कर 3 टन फूलों को फ्लोरल प्रोसेसिंग प्लांट में भेजता है।

फूल कारोबारी ने बताया कि शहर में 3 टन से 5 टन माल आता है। नए साल पर मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार किया जाता है, इसलिए 8 टन फूल लगने की संभावना है। इनमें सेवंती, गेंदा और गुलाब शामिल हैं।

मंदिर तक पहुंचने के लिए 50 बसों की व्यवस्था

कलेक्टर ने बताया कि वीआईपी बेगमबाग से प्रवेश कर यहां बनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे। इन्हें निर्माल्य गेट से प्रवेश मिलेगा। दर्शन के लिए भक्तों को करीब एक किमी पैदल चलकर बैरिकेडिंग से महाकाल लोक होते हुए मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, शनि मंदिर के पास और कलोता समाज धर्मशाला में वाहन पार्क कर सकेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे पर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर, हरी फाटक पर हाट बजार, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रशांति धाम में भी वाहन पार्क कर सकेंगे। यहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए 50 बसों की व्यवस्था रहेगी।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Ujjain Mahakal Darshan
  • Mahakal Temple
  • Mahakal Darshan on the first day of the new year
  • 2 lakh people visited Mahakal till morning
  • उज्जैन महाकाल दर्शन
  • महाकाल मंदिर
  • नए साल के पहले दिन महाकाल दर्शन
  • सुबह तक 2 लाख लोगों ने किए महाकल के दर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं