मुरैना में कोचिंग सेंटर में लव जिहाद, असलम ने खुद को शिवभक्त बताकर छात्राओं के वीडियो बनाए

Rohit Sahu | May 07, 2025, 13:58 IST
Share
morena love jihad case
morena love jihad case

ग्वालियर संभाग के मुरैना में एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर की आड़ में लव जिहाद और अश्लील ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा हुआ है। आरोपी खुद को अभी बताकर शिवभक्त दिखाता था और छात्राओं के हिडन कैमरा वीडियो बनाकर उन्हें धमकाता था।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक कोचिंग संस्थान में लव जिहाद की चौंकाने वाली साजिश सामने आई है। जीवाजीगंज क्षेत्र में ‘अभी इंसानियत’ नाम से कंप्यूटर कोचिंग चला रहे असलम खान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को शिवभक्त ‘अभी’ बताकर छात्राओं को फंसाता था। उसकी कोचिंग की दीवारों पर भगवान शिव की तस्वीरें लगी थीं और ब्लैकबोर्ड पर रोज़ाना “शिव महिमा” लिखी जाती थी। जिस दिन उसे पकड़ा गया, उस दिन भी बोर्ड पर शिव श्लोक लिखे थे।

शिव भक्ति की आड़ में छात्राओं से धोखा और ब्लैकमेल

कोचिंग सेंटर की दीवार पर लिखा गया था जो होता है शिवजी की इच्छा से होता है... शिव ही गुरु हैं और गुरु ही शिव हैं... प्रभु कृपा करना। असलम का यह मुखौटा कोचिंग में आने वाली छात्राओं को बहलाने के लिए था। हिडन कैमरे से रिकॉर्ड की गईं अश्लील गतिविधियों का इस्तेमाल वह उन्हें धमकाने के लिए करता था।

हिडन कैमरा से बनाता था अश्लील वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी असलम खान कोचिंग में छात्राओं को अकेले कमरे में बुलाता था और उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था। छात्राओं के विरोध करने या किसी को बताने की धमकी पर वह वही वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। पिछले ढाई साल से वह इसी तरह गतिविधियों में लिप्त था।

हिंदू नाम बताकर मकान मालिक को धोखे में रखा

आरोपी ने न सिर्फ कोचिंग में बल्कि मकान मालिक से भी अपनी असली पहचान छिपा रखी थी। उसने हिंदू नाम अभी’ बताकर मकान किराए पर लिया और कोचिंग के अंदर भगवान शंकर की तस्वीरें लगाई थीं ताकि कोई उसकी सच्चाई को न पहचान सके। वहीं असलम ने मीडिया के सामने कहा की उसे कुछ नहीं पता कौन से वीडियो किसने बनाए।

हिंदू जागरण मंच ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा

इस गंभीर प्रकरण की सूचना हिंदू जागरण मंच के प्रभारी देवेंद्र मुदगल को मिली। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं।

मोबाइल में मिला छात्रा के साथ अश्लील वीडियो

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से एक वीडियो मिला है जिसमें वह एक छात्रा के साथ लाइब्रेरी जैसे कमरे में अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। सभी डिजिटल सामग्री को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

उज्जैन लव जिहाद केस, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर

भिंड प्रशासन से मिला हुआ प्रमाणपत्र

चौंकाने वाली बात यह है कि कोचिंग सेंटर में भिंड जिला प्रशासन द्वारा जारी एक प्रमाणपत्र भी मिला है। साथ ही हिंदू जागरण मंच के मुताबिक असलम के लिंक मुरैना और भिंड तक सीमित नहीं हैं। वह संभवतः अन्य जिलों और विदेशों तक भी वीडियो साझा करता था। यह एक बड़े लव जिहाद रैकेट से जुड़ा मामला हो सकता है। भिंड कलेक्टर कार्यालय से दिया गया प्रशस्ति पत्र भी मिला है।

Morena love jihad case
Morena love jihad case

उज्जैन लव जिहाद केस, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर

इंसानियत फाउंडेशन ग्रुप से जुड़ा है आरोपी

सीएसपी दीपाली चंदोरिया के अनुसार, आरोपी इंसानियत फाउंडेशन नामक ग्रुप से जुड़ा है। उसकी अंकसूचियों में असलम खान नाम दर्ज है और संस्थान के भीतर केवल हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें पाई गई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कोचिंग सेंटर में धर्मांतरण | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | Love-Jihad | मुरैना कलेक्टर | MP News

Tags:
  • MP News
  • लव जिहाद
  • मुरैना
  • मुरैना कलेक्टर
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • कोचिंग सेंटर में धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा