तुम्हारी औकात क्या ? डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से गाली-गलौज कर, धक्का मारकर अस्पताल से निकाला, वीडियो वायरल
Pratibha Rana | Jan 22, 2024, 11:14 IST
तुम्हारी औकात क्या ? डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से गाली-गलौज कर, धक्का मारकर अस्पताल से निकाला, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिला अस्पताल में सरेआम डॉक्टर की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुरैना के जिला अस्पताल में डॉक्टर की गुंडागर्दी देखने को मिली। डॉक्टर ने इलाज कराने आए मरीज के परीजनों के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान डॉक्टर ने मरीज और उसके परिवार वालों को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं डॉक्टर का कहा कि हॉस्पिटल में भर्ती मरीज (बच्चे) के परिजन उनसे रोज लड़ाई-झगड़ा करते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज के परिजनों ने जब डॉक्टर से इलाज को लेकर कुछ सवाल पूछे तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के परिवार वालों के साथ गाली-गलौच करने लगा। डॉक्टर युवक को औकात में रहने की बात करने लगा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वहीं डॉक्टर सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में एक बच्चा 2 दिन से भर्ती है। उसके माता-पिता रोज शाम को बच्चे को घर ले जाते हैं और सुबह अस्पताल में आकर डॉक्टर से लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं। वहीं आईएमओ ने बताया कि कोतवाली थाने में डॉक्टर की तरफ से अभद्रता की शिकायत की गई है।
परिजन के सवाल पर भड़के डॉक्टर
डॉक्टर ने भी दर्ज की शिकायत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari