पानी से हथियार को चमकाती दिखी महिला, पुलिस हत्थे चढ़े ससुर और पति
Ravi Singh | Aug 10, 2024, 23:42 IST
weapons video viral
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्रामीण महिला पानी में ब्रश से हथियारों की सफाई करती दिख रही है। वीडियो में एक युवक हथियारों को चमकाने के लिए पानी में सिर्फ घोलने की हिदायत पत्नी को देता सुनाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्रामीण महिला पानी में ब्रश से हथियारों की सफाई करती दिख रही है। जब ये वीडियो पुलिस ने देखा तो सायबर टीम की मदद से पता लगा कि महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा गांव की महिला का है। वीडियो में एक युवक हथियारों को चमकाने के लिए पानी में सिर्फ घोलने की हिदायत पत्नी को देता सुनाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर में सब्जी की कढ़ाई में कट्टे और तमंचे को निरमा पानी से धो रही है। 4-5 देशी कट्टे पास में देख सकते हैं।
मुरैना जिले के पोरसा तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुआ थाना के पास अवैध हथियारों का कुटीर उद्योग संचालित हो रहा था। पुलिस को जैसे ही महिला के वायरल वीडियो के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के आने की जानकारी हथियार बनाने वाले शक्ति कपूर उर्फ छोटू को लग गई थी। छोटू बोरी में समान समेट कर अपने पिता के साथ दो पहिया वाहन से भाग गया।
ये खबर भी पढ़ें...
जाम सांवली मंदिर : यहां विराजित प्रतिमा की नाभि से निकलता है पानी, जानें क्या हैं मूर्ति के चमत्कार
शक्ति कपूर और उसके पिता बिहारी लाल की किस्मत ने साथ नहीं दिया। गांव के बाहर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, भागते समय वह सड़क पर गिर गए। शक्ति कपूर और उसके पिता बिहारी लाल को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह भागने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
जब बोरी को खोला गया तो उसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। इस बोरी में अवैध हथियार बनाने के सभी समान थे। पुलिस को बोरी में एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा और एक 12 बोर का कट्टा तैयार मिला। बोरी में 315 बोर का एक जिंदा राउंड तथा दो चले हुए कारतूस के खोखे के साथ हथियार बनाने का समान और उपकरण भी मिले थे।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है अवैध हथियार निर्माण का यह कुटीर उद्योग जैसा कारोबार कब से संचालित हो रहा था, साथ ही अभी तक कितने हथियारों को बनाया गया है, यह कहां-कहां बेचे गए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है।
कढ़ाई में तमंचे की सफाई
Viral Video: पानी में हथियारों को चमकाती नजर आई महिला, मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई पुलिस | Viral Video of Woman Washing Weapons in water in Morena Police take action
मौके पर पहुंची पुलिस हो गई हैरान
ये खबर भी पढ़ें...
जाम सांवली मंदिर : यहां विराजित प्रतिमा की नाभि से निकलता है पानी, जानें क्या हैं मूर्ति के चमत्कार
पुलिस को देखकर भागे
अवैध हथियार का समान देख पुलिस हैरान
दोनों से पूछताछ कर रही पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava