mouraina incedent
मुरैना में प्रेम का दर्दनाक अंत: पहले लिए सात फेरे, फिर हाथ बांध नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
मुरैना के नूराबाद में एक प्रेमी जोड़े भूपेंद्र धाकड़ और राधा चौबे ने नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया। दोनों ने पहले मंदिर में सात फेरे लिए, फिर साक नदी के पुल से आपस में हाथ बांधकर छलांग लगा दी, दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
पांच पाइंट में समझें पूरी खबर
- प्रेम प्रसंग: मुरैना के भूपेंद्र धाकड़ और दतिया की राधा चौबे एक-दूसरे से प्यार करते थे।
- पारिवारिक विरोध: दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए उनके घर वाले इस शादी के खिलाफ थे।
- मंदिर में शादी: कोई रास्ता न देख, दोनों ने नूराबाद के एक मंदिर में सात फेरे लिए।
- खौफनाक कदम: शादी के बाद दोनों ने तौलिए से हाथ बांधकर साक नदी में छलांग लगा दी।
- शव बरामद: स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों के शव नदी से निकाले।
नूराबाद इलाके में सोमवार को एक खौफनाक मंजर दिखा। सोमवार दोपहर साक नदी के नए पुल पर हलचल तेज थी। तभी एक प्रेमी जोड़े ने वहां से छलांग लगा दी। उन्होंने पहले आपस में अपने हाथ कसकर बांधे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों डूब चुके थे।
मंदिर में रचाई शादी, फिर मौत को लगाया गले
दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। वे समाज के डर के बिना साथ जीना चाहते थे। उन्होंने नूराबाद के एक मंदिर में भगवान को साक्षी माना।
सुधाकर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक के अनुसार मौके पर मौजूल मछली पकड़ने वालों ने बताया कि, सबसे पहले दोनों युवक युवती पुल के पास मौजूद माता के मंदिर में गए। वहां उन्होंने युवती की मांग भरी। काफी देर तक बैठे रहे। उसके बाद पुल पर आए और साफी से एक दूसरे का हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी।
बुलेट छोड़ मौत के सफर पर निकल पड़े दोनों
उन्होंने एक तौलिए से अपने हाथों को आपस में बांधा। इसके बाद दोनों ने साक नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी।
चश्मदीदों ने दी पुलिस को सूचना, SDRF ने निकाले शव
एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों शवों को ढूंढा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता पत्नी व भाई को बताया मौत का जिम्मेदार....
उसने कहा कि चोरी गया सोना उन्हीं लोगों ने चुराया लेकिन उस पर झूठा आरोप लगाया है जिससे आहत होकर वह दोनों नदी में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब उन दोनों की आत्महत्या करने का मुख्य कारण सामने आ गया है तथा पुलिस मामले में जांच कर रही है
यह खबरें भी पढ़ें...
बेटे और बेटी की शिक्षा में फर्क क्यों? इंदौर हाईकोर्ट ने पिता की दलील को किया खारिज
एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़
ग्वालियर कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले
ग्वालियर में पति और बॉयफ्रेंड दोनों संग रहना चाहती है पत्नी, मना करने पर पति का फोड़ा सिर
अंतरजातीय विवाह
आत्महत्या
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad