मुरैना में चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 6 घायल

Sandeep Kumar | Feb 09, 2026, 20:02 IST
Share
morena temple roof
morena temple roof

मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा मंदिर में गुंबद निर्माण के दौरान हुआ।

News in Short

  • मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिर गई।
  • छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत, चार अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल।
  • हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, गुंबद निर्माण के दौरान छत तोड़ी जा रही थी।
  • ग्रामीणों ने मलबे से शवों और घायलों को निकाला, प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया।
  • पुरानी छत की पतली पटियां गुंबद का अतिरिक्त भार सहन नहीं कर पाईं, जिससे हादसा हुआ।

News in Detail

मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिर गई। मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई। 4 अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए छत तोड़ी जा रही थी। सतीश गौड और पत्नी पृथ्वी प्रसाद चढ़ाने आए थे। उन्होंने बच्चियों को मंदिर बुलाया था। इसी दौरान छत की पटिया गिर गई। नीचे बैठीं बच्चियां मलबे में दब गईं।

14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत, हादसों के शिकार हो रहे वन्यजीव, जानें पूरी खबर

शवों को निकाला गया

ग्रामीणों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाकर घायलों और शवों को निकाला गया। सूचना पर एसडीएम शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का मध्यप्रदेश के इंदौर जिला कोर्ट आदेश

इन बच्चियों ने गंवाई जान

वैष्णवी सिकरवार (11) पुत्री जीतू सिकरवार।
करिश्मा गोस्वामी (9) पुत्री अशोक गोस्वामी।
छाया गोस्वामी (7) पुत्री अशोक गोस्वामी।

रोडवेज की नई तबादला नीति लागू: बीमार, दिव्यांग, विधवा और महिला कर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता

चामड़ माता का मंदिर 150 साल पुराना

स्थानीय निवासी लालू शर्मा ने कहा कि चामड़ माता का मंदिर 150 साल पुराना है। शुरुआत में यह मंदिर केवल चबूतरे के रूप में था। करीब 7 साल पहले ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर दीवारें और छत बनवाई। वर्तमान में पुरानी छत हटाए बिना गुंबद बनवाया जा रहा था। अतिरिक्त भार छत की पतली पटियाएं सहन नहीं कर पाईं और वे टूट गईं।

इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती 2026, 108 पदों ऐसे होगा सिलेक्शन

घटना में ये लोग हुए घायल

  • गुंजन (12) पुत्री योगेंद्र सिंह।
  • परी (8) पुत्री योगेंद्र सिंह।
  • विद्या (6) पुत्री योगेंद्र सिंह।
  • सतीश गौड (45)।
  • पृथ्वी गौड (40) पत्नी सतीश गौड।
  • मानसी गौड (14) पुत्री सतीश गौड।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रेस्क्यू ऑपरेशन
  • मुरैना
  • एसडीएम
  • मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती