मुरैना वंदेभारत हादसे के मामले में 6 कर्मचारीयों की छुट्टी

Jitendra Shrivastava | May 31, 2024, 20:43 IST
Share
सूत्र
सूत्र

भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में हुई दुर्घटना के कारण 57 मिनट तक मरम्मत कार्य के लिए ट्रेन को रोकना पड़ा था।

भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ( Vande Bharat )ट्रेन दुर्घटना के मामले में रेलवे ने 4 कर्मचारियों को निलंबित ( Suspended )कर दिया है। रेल पथ निरीक्षक ( track inspector )को मुरैना से हटाया गया है। सभी पर विभागीय जांच बैठाई गई। 29 मई की सुबह भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन मुरैना रेलवे स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई थी।

कैसे हुई थी दुर्घटना

रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान वेल्डिंग मशीन को उस पटरी पर रख दिया, जिस पर वंदेभारत ट्रेन आने वाली थी। पटरी पर रखे उपकरण से ट्रेन की टक्कर हो गई थी। टक्कर से धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे यात्री डर गए थे। दुर्घटना में ट्रेन का पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम खराब हो गया था। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार पर काबू किया और बड़ा हादसे होने से ट्रेन को बचा लिया।

57 मिनट तक मरम्मत के लिए रोकी गई थी ट्रेन

इस हादसे के कारण 57 मिनट तक मरम्मत कार्य के लिए ट्रेन को रोकना पड़ा था। पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम बदलने के बाद ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना की गई थी। इस हादसे के तुरंत बाद झांसी व ग्वालियर के रेल अफसर मुरैना आए और जांच शुरू कर दी।

पथ निरीक्षक और कर्मचारीयों पर कार्रवाई

जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद झांसी मंडल के रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा ने गुरुवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए रेल पथ निरीक्षक रमेश चंद्र मीणा को निलंबित करने के साथ मुरैना से हटा दिया गया है। क्योंकि ट्रैक पर सुरक्षित तरीके से वेल्डिंग का काम करवाने का जिम्मा इन्हीं का था। सीसीटीवी फुटेज में जो तीन कर्मचारी भागते दिखे हैं, उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल
  • Vande Bharat
  • वंदे भारत
  • दिल्ली
  • ट्रेन दुर्घटना
  • Suspended
  • 4 कर्मचारियों को निलंबित
  • पथ निरीक्षक और कर्मचारीयों पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा