एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

Ramanand Tiwari | Dec 18, 2025, 20:06 IST
Share
mp-5000-homeguard-recruitment
mp-5000-homeguard-recruitment

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश में 5 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल गई है। भर्ती प्रक्रिया की समय-सारिणी जल्द जारी हो सकती है। होमगार्ड मुख्यालय ने कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) को परीक्षा कराने का सुझाव दिया है।

BHOPAL. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश में 5 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। अब इस घोषणा को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की समय-सारिणी सामने आ सकती है।

भर्ती परीक्षा के लिए एजेंसी तय करने की कवायद

होमगार्ड मुख्यालय ने सरकार से भर्ती परीक्षा के लिए किसी सरकारी एजेंसी को जिम्मेदारी देने का सुझाव भेजा है। संभावना है कि यह जिम्मा कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) को सौंपा जाएगा। ESB पहले से कई विभागों की परीक्षाएं करा रहा है।

सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती, रिटायरमेंट अब 62 साल में

पहली बार होगी ऑनलाइन लिखित परीक्षा

अगर प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो होमगार्ड भर्ती में पहली बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी तक होमगार्ड विभाग स्वयं ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करता रहा है। लेकिन अब चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की तैयारी है।

संसाधनों की कमी, इसलिए बाहरी एजेंसी का विकल्प

होमगार्ड विभाग के पास इतनी बड़ी संख्या में भर्ती के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसलिए मुख्यालय ने शासन को पत्र लिखकर सरकारी एजेंसी से ऑनलाइन परीक्षा कराने का अनुरोध किया है। इससे चयन प्रक्रिया में एकरूपता बनी रहेगी।

एसीबी के हत्थे चढ़ा होमगार्ड का कंपनी कमांडर, ड्यूटी लगाने के नाम पर ली चार हजार रुपए की घूस

महाकाल मंदिर सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड

प्रस्तावित 5 हजार पदों में से 488 होमगार्ड जवान महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। अब तक यह जिम्मेदारी निजी सुरक्षा एजेंसियों के पास थी, जिस पर कई सवाल उठ चुके थे। अब मंदिर की सुरक्षा होमगार्ड के हाथों में होगी और शारीरिक परीक्षा विभाग खुद लेगा। लिखित परीक्षा भले ही किसी एजेंसी से कराई जाए, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा होमगार्ड विभाग स्वयं आयोजित करेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया में विभागीय नियंत्रण बना रहेगा।

हजारों पद खाली, बढ़ रही जरूरत

प्रदेश में वर्ष 2023 की स्थिति में होमगार्ड के 4532 पद रिक्त हैं। अधिकारियों के अनुसार, होमगार्ड जवानों की मांग बढ़ रही है। इन्हें एसडीआरएफ में भी प्रतिनियुक्ति पर लिया जा रहा है।

इंदौर में ट्रैफिक ई-चालान के नाम पर डिजिटल फ्राड का नया तरीका, एक क्लिक में खाली हो रहा बैंक अकाउंट

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए बड़ा फैसला

होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को ध्यान में रखते हुए 5 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की। उन्होंने होमगार्ड जवानों को स्थायी आवास की पात्रता देने की भी बात की।

मौसम पूर्वानुमान (19 दिसंबर): मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकतर भागों में बारिश का अलर्ट

विशेष जनजातियों के युवाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिछड़ी जनजातियों के युवाओं के लिए बटालियन गठन पर विचार करने का संकेत दिया। इससे इन समुदायों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। होमगार्ड भर्ती को लेकर सरकार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बना रही है। ऑनलाइन परीक्षा, बड़ी संख्या में पद और सुरक्षा जिम्मेदारियां बदलाव लाएंगे। यह होमगार्ड व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • महाकाल मंदिर
  • होमगार्ड
  • ESB
  • सिंहस्थ महाकुंभ 2028
  • होमगार्ड पदों पर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच