सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती, रिटायरमेंट अब 62 साल में

Ravi Awasthi | Published:
Share
singhast-2028-5000-homeguards
singhast-2028-5000-homeguards

सीएम मोहन यादव ने होमगार्ड्स के लिए बड़ी घोषणा की। सिंहस्थ के लिए 5000 नए होमगार्ड भर्ती होंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की बात की। होमगार्ड्स ने 63वें स्थापना दिवस पर परेड आयोजित की।

BHOPAL. सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने वाले होमगार्डस के लिए बड़ी घोषणा की। डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ के लिए प्रदेश में पांच हजार नए होमगार्ड की भर्ती होगी। वहीं संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि होमगार्ड अब 60 की जगह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।

शनिवार को मध्यप्रदेश होमगार्ड ने अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राजधानी में परेड हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम ने कहा होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा और SDRF ने आपदा प्रबंधन को नई ऊँचाई दी है। बीते साल ही इस बल ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई।

17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा

खत्म होगा दो माह गेप वाला सिस्टम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार की घोषणा की। यह वार्षिक पुरस्कार कठिन हालातों में जान-माल की रक्षा करने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को दिया जाएगा। इसके तहत 51—51 हजार रुपए की राशि संबंधित टीम को मिलेगी। सीएम ने तीन साल में दो महीने के गेप सिस्टम को खत्म करने व सालाना अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपए बढ़ाए जाने की भी घोषणा की।

फॉरेस्ट प्रमुख के आदेश ताक पर, बैठकें जारी, वन विभाग में फिर बढ़ी अंदरूनी खींचतान

सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग एक्ट खत्म, जानें अब क्या?

होमगार्ड्स को मिलेंगे पक्के मकान

सीएम यादव ने कहा कि महाकाल लोक,मंदिर के लिए होमगार्ड्स के 488 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। होमगार्ड जवानों को स्थाई आवास भी दिए जाएंगे। वहीं,बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती की ट्रेनिंग देने एक अलग कंपनी गठित होगी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर व डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद थे।

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि सिंहस्थ के लिए मध्यप्रदेश में 5,000 नए होमगार्ड्स की भर्ती की जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि होमगार्ड्स की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी जाएगी। यह उनके लिए एक बड़ा फायदा है।

मुख्यमंत्री ने "अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार" की घोषणा की। यह पुरस्कार सालाना 10 रेस्क्यू टीमों को दिया जाएगा। प्रत्येक टीम को 51,000 रुपए मिलेंगे। दो महीने के गेप सिस्टम को खत्म किया जाएगा। सालाना अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपए बढ़ाई जाएगी।

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में साधु-संतों में दो फाड़, बना नया रामादल अखाड़ा परिषद

होमगार्ड्स की सेवानिवृति अब 62 साल में

इधर,इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने होमगार्ड जवानों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है। यह जवानों के लिए एक बड़ा तोहफा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • सिंहस्थ 2028
  • मध्यप्रदेश होमगार्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर