MP : प्रशासन मेरी जेब में, तू अपना नाम बता, गलत साइड से कार लेकर आए शख्स ने पुलिस कांस्टेबल पर कसा रौब
Sandeep Kumar | May 23, 2024, 08:58 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (59).jpg
मध्य प्रदेश के श्योपुर में पुलिसकर्मी को एक शख्स की कार को रोकना भारी पड़ गया। शख्स ने गुंडागर्दी दिखाते हुए कांस्टेबल पर अपना रौब कसने लगा हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के श्योपुर में रॉन्ग साइड से कार लेकर आ रहे एक शख्स को रोकना ट्रैफिक थाने के कॉन्स्टेबल को भारी पड़ गया। गुंडागर्दी दिखाते हुए कार मालिक ने बीच रास्ते में कॉन्स्टेबल से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। रौब दिखाते हुए बोला कि मीडिया और प्रशासन ( Media and Administration ) मेरी जेब में है। तू अपना नाम बता। मैं देखता हूं। करीब आधे घंटे तक कार मालिक ने भरी भीड़ के बीच पुलिसवाले से अभद्रता करते हुए ड्रामा जारी रखा। इसी बीच मौके पर पहुंचे दूसरे पुलिसकर्मियों ने वहां से कार हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया। बाद में सिटी कोतवाली पहुंचे कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कार मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![5178db74-079]()
घटना के वीडियो में देखा गया कि कॉन्स्टेबल दुर्गेश रावत ने जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कार चालक भड़क गया और न केवल पुलिसकर्मी से गालीगलौच कर रौब भी दिखा रहा है। पुलिसकर्मी से नोकझोंक कर दबंगई कर रहे कार चालक की गाड़ी की वजह से लंबा जाम भी लग गया। बाद में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे यातायात थाने के पुलिसकर्मियों ने वहां से गाड़ी हटवा कर जाम खुलवाया। वहीं पीड़ित आरक्षक ने सिटी कोतवाली में किआ कार (MP 09 WM 6754) के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने वाला आरोपी कार मालिक सतेंद्र जादौन है। आरोपी कराहल ब्लॉक की किसी ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है।
दरअसल मध्य प्रदेश के श्योपुर में एसएएफ लाइन के ठीक सामने रामतलाई की ओर से रॉन्ग साइड में कार लेकर आ रहे शख्स को जब पटेल चौक पर ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल दुर्गेश रावत ने रोका तो उसने न केवल अभद्रता की, बल्कि रौब भी झाड़ा और बोला कि मीडिया और प्रशासन जेब में रखता हूं।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
5178db74-079
रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है दबंग

श्योपुर के पटेल चौक की घटना
दरअसल मध्य प्रदेश के श्योपुर में एसएएफ लाइन के ठीक सामने रामतलाई की ओर से रॉन्ग साइड में कार लेकर आ रहे शख्स को जब पटेल चौक पर ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल दुर्गेश रावत ने रोका तो उसने न केवल अभद्रता की, बल्कि रौब भी झाड़ा और बोला कि मीडिया और प्रशासन जेब में रखता हूं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari