आज हो सकते हैं MP IAS Transfers, उज्जैन कलेक्टर समेत 6 कलेक्टरों की चर्चा

Sourabh Bhatnagar | Apr 13, 2025, 12:46 IST
Share
mp-administrative-surgery-transfer-of-senior-officers-plans-2025
mp-administrative-surgery-transfer-of-senior-officers-plans-2025

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की संभावना जताई जा रही है, जिसमें राज्य सरकार 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर करने की योजना बना रही है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी होने की संभावना है। राज्य सरकार जल्द ही 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह फेरबदल सरकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन और अधिकारियों के काम का बोझ कम करने के उद्देश्य से किया जाएगा।

उज्जैन कलेक्टर समेत 6 कलेक्टरों की चर्चा

चर्चा है कि गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम के होते ही ट्रांसफर सूची जारी हो सकती है। इस सूची में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित कुल 6 जिलों के कलेक्टरों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य अफसरों के नाम भी हो सकते हैं।
खबर यह भी...एमपी में 4 IPS अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

कैसे होंगे अधिकारियों के ट्रांसफर?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों के पास कई विभागों की जिम्मेदारी है, उनके काम को विभाजित किया जाएगा। जिला कलेक्टरों के ट्रांसफर भी उनके कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर होंगे। जिन कलेक्टरों ने सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया है, उन्हें नए जिले दिए जा सकते हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को राज्य सचिवालय में वापस बुलाए जाने की संभावना है।

यह होंगे मुख्य मानक?

इस बार के ट्रांसफर में अधिकारियों की कार्यशैली, उनके विभागों के प्रमुखों के साथ तालमेल, जनप्रतिनिधियों के साथ उनके रिश्ते, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की क्षमता और जिले के प्रभारी मंत्री की राय को ध्यान में रखा जाएगा।

खबर यह भी...MP News: वित्त विभाग में 191 सहायक संचालकों के तबादले, तत्काल प्रभाव से लागू

CM मोहन यादव की 'रीसेट' रणनीति

मध्यप्रदेश में भाजपा की नई सरकार को अब डेढ़ साल हो चुके हैं, और इस दौरान 300 से अधिक IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है। दिसंबर 2023 में CM मोहन यादव ने सरकार की कमान संभालने के बाद 'रीसेट मोड' में काम करना शुरू किया था, ताकि प्रशासनिक कामकाजी प्रक्रिया में स्थिरता लाई जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद शासन में और भी सुधार होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ujjain News
  • मध्य प्रदेश
  • IAS transfer in MP
  • IAS Transfer List
  • कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
  • IAS transfer
  • MP IAS Transfer
  • आईएएस नीरज कुमार सिंह
  • Ujjain Collector Neeraj Kumar Singh
  • mp ias transfer latest news
  • ias transfer in madhya pradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज