MP में पंचायत उप चुनाव में बीजेपी की जीत, अलीराजपुर में हजरी बाई बनीं अध्यक्ष, अमरवाड़ा में गणेश कंगाली जीते
Vikram Jain | Oct 04, 2024, 18:35 IST
MP Amarwada Alirajpur Panchayat By Election Result
मध्य प्रदेश में पंचायत उप-चुनाव के नतीजे आ गए है। अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत बनीं हैं। छिंदवाड़ा में गणेश कंगाली को अमरवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुना गया। इस जीत पर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट पर बधाई दी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में पंचायत उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी की हजरी बाई खरत की जीत हुई है। साथ ही छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा जनपद पंचायत में गणेश कंगाली अध्यक्ष बने हैं। बीजेपी प्रत्याशियों की विजय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने बधाई दी है।
मध्य प्रदेश में पंचायत उप-चुनाव के नतीजे आ गए है। अलीराजपुर जिला पंचायत पर फिर से बीजेपी का कब्जा हो गया है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में बीजेपी की हजरी बाई खरत ने जीत दर्ज की है। हजरी बाई के पक्ष में 8 सदस्यों ने वोट किया, वही हजरी बेन अजनार को 5 वोट मिले। इसी के साथ हजरी बाई खरत को जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। यहां मंत्री नागर सिंह का जलवा भी बरकरार रहा। हजरी बेन खतर बीजेपी नेता और सरपंच जयपाल सिंह खरत की माता हैं।
गणेश कंगाली बने
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश कंगाली ने जीत दर्ज की हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष चुने गए बीजेपी के गणेश कंगाली जनपद सदस्य नीलेश कंगाली के पिता हैं। पिछले दिनों सदस्य नीलेश कंगाली का निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हुई थी।
अमरवाड़ा में जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग में बीजेपी प्रत्याशी गणेश कंगाली को 12 वोट मिले और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साहबलाल धुर्वे 6 को वोट मिले है। अमरवाड़ा जनपद में 18 सदस्य में 6 बीजेपी के, 6 गोंडवाना और 6 कांग्रेस के समर्थक हैं। कांग्रेस ने गोंगपा के सदस्य को समर्थन दिया था, लेकिन गोंडवाना के साहबलाल धुर्वे सिर्फ 6 वोट में सिमट गए। अमरवाड़ा जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा में सदस्यों की बाड़ाबंदी की गई थी। जनपद सदस्यों ने दो दिन राजधानी भोपाल में गुजारे। इसके बाद शुक्रवार को सभी अमरवाड़ा पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पंचायत उप चुनावों में अलीराजपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी प्रत्याशी हजरी बाई खरत और अमरवाड़ा से जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश कंगाली को निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! सीएम ने कहा कि उप चुनावों के नतीजों से साफ है कि मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ मिलकर 'विकसित मध्यप्रदेश' के विजन को और गति दे रही है।
अलीराजपुर में फिर बीजेपी का कब्जा
गणेश कंगाली बने अमरवाड़ा जनपद अध्यक्ष
गोंगपा और बीजेपी के बीच रहा मुकाबला
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
पंचायत उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हजरी बाई खरत को अलीराजपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं श्री गणेश कंगाली को अमरवाड़ा से जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
उप चुनावों के परिणामों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 4, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari