अमरवाड़ा उपचुनाव : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताई कांग्रेस की हार की वजह , बीजेपी पर लगाए ये आरोप
Vikram Jain | Jul 14, 2024, 17:20 IST
MP Amarwada by election Congress defeat PCC Chief Jitu Patwari statement
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इसे प्रशासन और धनबल से पाई जीत बताया है।
BHOPAL. अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने रोचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह इनवाती ने हार का ठीकरा शासन-प्रशासन के ऊपर फोड़ते हुए गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे प्रशासन और धनबल से पाई जीत बताया है।
अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पार्टी ने पूरी एकजुटता के साथ प्रयास किए। कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की, जनता में परिवर्तन की लहर थी, इसके बावजूद अगर बीजेपी जीती है तो इसका मतलब है कि चुनाव को लूटा गया है।
ये खबर भी पढ़ें.. अमरवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस से बीजेपी में आए कमलेश शाह लगातार चौथी बार बने विधायक
जीतू पटवारी ने उपचुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन का दुरुपयोग का चलन जो बीजेपी ने चलाया है, वो अद्भुत हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से अधिकारियों और कर्मचारियों को पॉलिटिसाइज किया जा रहा है, वो लोकतंत्र के लिए खतरा है। मोटे तौर पर प्रशासनिक कर्मचारियों को पॉलिटिसाइज किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सत्ता का भरपूर दुरुपयोग किया। उपचुनाव में पानी के तरह पैसे बहाए। प्रशासन ने सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में खुलकर काम किया। जीतू पटवारी ने कहा कि इन सब तिकड़मों के बाद भी बेहद कम वोटों से हार हुई। इस प्रकार बीजेपी की नैतिक पराजय हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... अमरवाड़ा उपचुनाव : क्या गोंगपा की एंट्री से बिगड़ा कांग्रेस का खेल? कैसे जीते राजघराने के शाह
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी माना कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की वजह से भी कांग्रेस को अमरवाड़ा में नुकसान उठाना पड़ा है। जीतू पटवारी ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की वजह से भी कांग्रेस को अमरवाड़ा में नुकसान उठाना पड़ा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि अमरवाड़ा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को बीजेपी ने ही खड़ा किया था। मत विभाजन की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी पराजित हो गए। उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा में कांग्रेस चुनाव जीत रही थी लेकिन बीजेपी ने लोकतंत्र का चीरहरण किया।
जीतू पटवारी ने बीजेपी पर बोला हमला
ये खबर भी पढ़ें.. अमरवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस से बीजेपी में आए कमलेश शाह लगातार चौथी बार बने विधायक
प्रशासन के दुरुपयोग का लगाया आरोप
बीजेपी ने किया सत्ता का दुरुपयोग
ये खबर भी पढ़ें... अमरवाड़ा उपचुनाव : क्या गोंगपा की एंट्री से बिगड़ा कांग्रेस का खेल? कैसे जीते राजघराने के शाह
गोंगपा के कारण कांग्रेस को हुआ नुकसान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari