हाईकोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर विवाद, वकील और बार एसोसिएशन दो मत

Rohit Sahu | Mar 25, 2025, 16:04 IST
Share
baba saheb ambedkar
baba saheb ambedkar

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के ग्वालियर खंडपीठ परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन मूर्ति लगाने के विरोध में उतरी थी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के ग्वालियर खंडपीठ परिसर में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया ने बताया कि यह ज्ञापन माननीय रजिस्ट्रार के माध्यम से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया। इस ज्ञापन पर 1500 से ज्यादा वकीलों के हस्ताक्षर कराए गए थे। वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 20 मार्च को मूर्ति लगाने के विरोध में लाल पट्टी बांधकर काम किया था। इस मामले में वकील और बार एसोसिएशन 2 मत नजर आ रहे हैं।

14 अप्रैल से पहले मूर्ति की स्थापना की मांग

ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिवक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना का यह निर्णय ऐतिहासिक है और इसके लिए हाईकोर्ट और चीफ जस्टिस का धन्यवाद किया जाना चाहिए। वकीलों ने मांग की कि इस काम को और तेज गति से संचालित किया जाए, ताकि 14 अप्रैल यानी अंबेडकर जयंती तक मूर्ति की स्थापना और उद्घाटन किया जा सके।
MP News
MP News

समानता और न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहब

वकीलों का कहना है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समानता, न्याय और संविधान के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के लिए आधुनिक भारत के निर्माण, महिलाओं के उत्थान और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। इसलिए, उनकी प्रतिमा को जल्द से जल्द स्थापित कर समाज में समानता और भाईचारे का संदेश फैलाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: अंबेडकर को संस्कृत नहीं आती थी- जगद्गुरु रामभद्राचार्य के इस बयान से मच गया विवाद

बार एसोसिएशन ने किया था विरोध

ग्वालियर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति लगाने के फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी महापुरुष की मूर्ति नहीं लगाई जा सकती।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने के विरोध में बार एसोसिएशन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा
  • Baba Saheb Ambedkar News
  • Baba Saheb Ambedkar
  • Dr. Ambedkar statue vandalised
  • हाईकोर्ट बार काउंसिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि