MP Aanganwadi Bharti: MP आंगनबाड़ी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

Manya Jain | Dec 03, 2025, 16:09 IST
Share
mp-angandbadi-bharti-2025-9000-post-sarkari-naukri
mp-angandbadi-bharti-2025-9000-post-sarkari-naukri

मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए 9,948 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। यह भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 9,948 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। यह भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर की जाएगी। सीएम ने इसके निर्देश महिला और बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कुपोषण को समाप्त करने के लिए तीन साल की कार्ययोजना बनाने का आदेश भी दिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया

मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन पोर्टल लागू किया गया है। इससे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और आसानी होगी। इस भर्ती में कुल 19,500 पदों में से 9,948 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आंगनबाड़ी भवन और शिक्षा में सुधार

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी (mp anganwadi bharti 2025) भवनों के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। अगले तीन वर्षों में 9,000 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा, शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन देने की योजना 2026 से लागू की जाएगी। इससे बच्चों को पौष्टिक और स्वस्थ भोजन मिल सकेगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी विस्तृत करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत 34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Sarkari Naukri Live: एमपी NHM में निकली भर्ती, 20 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन

Top Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास के लिए UP पुलिस भर्ती, तो AIIMS में 12वीं पास को नौकरी, ये हैं टॉप जॉब्स

Chhattisgarh Sarkari Naukri :छत्तीसगढ़ में NMDC अप्रेंटिस भर्ती, 21 नवंबर तक इंटरव्यू में ले भाग

MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश सहकारी बैंक में जॉब का मौका, 29 नंवबर है लास्ट डेट, करें आवेदन

Tags:
  • mp sarkari naukri
  • mp anganwadi bharti 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा