मध्‍य प्रदेश में इस विभाग के कर्मचारियों को बड़ा झटका!, नहीं मिलेगी रक्षाबंधन की छुट्टी

Vikram Jain | Aug 17, 2024, 19:54 IST
Share
MP Assembly Secretariat employees Rakshabandhan leave canceled
MP Assembly Secretariat employees Rakshabandhan leave canceled

मध्‍य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों की 19 अगस्त रक्षाबंधन की छुट्टी कैंसिल कर दी है। विधानसभा सचिवालय ने इसको लेकर आदेश भी किया है। यह फैसला राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चलते लिया गया है।

BHOPAL. 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सरकारी छुट्टी होती है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी इस दिन की छुट्टी कैंसिल कर दी गई। ये कर्मचारी रक्षाबंधन के दिन भी काम करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका देते हुए 19 अगस्त रक्षाबंधन का अवकाश कैंसिल कर दिया है। इसको लेकर सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया गया है।

इसलिए कैंसिल हुई छुट्टी

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को पहले रक्षाबंधन की छुट्टी हुई मिली थी, लेकिन राज्यसभा उपचुनाव के चलते सचिवालय ने कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस रक्षाबंधन पर सचिवालय खुला रहेगा और विभाग के काम होंगे। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 21 अगस्त तक भरे जाने है। ऐसे में विधानसभा सचिवालय की छुट्टी कैंसिल की गई है।

दरअसल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी हुई थी। विधानसभा सचिवालय में चुनाव के लिए सोमवार 19 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया होगी। 21 अगस्त तक नामांकन होना है। 22 अगस्त तक नामांकन फॉर्म की जांच होगी।

यह खबर भी पढ़ें... रक्षाबंधन पर 90 साल बाद बन रहा महासंयोग, जानिए दुर्लभ योग के लाभ और शुभ मुहूर्त

एमपी समेत कई राज्यों में होना राज्यसभा उपचुनाव

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य राज्य महाराष्ट्र, असम और त्रिपुरा में भी राज्यसभा चुनाव होना है। जहां नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। इसके साथ ही राजस्थान, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और ओडिशा में 27 अगस्त नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को वोटिंग होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय
  • रक्षाबंधन 2024
  • रक्षाबंधन की छुट्टी कैंसिल
  • सचिवालय कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल
  • एमपी में राज्यसभा उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा