असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग लेकर पहुंचे मंत्रालय, छात्रों की कमी बताकर लौटाया

Sanjay Sharma | Jan 13, 2026, 20:28 IST
Share
Ministry reached with demand for recruitment of Assistant Professor, returned saying lack of students
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत और लाइब्रेरी साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नहीं हो रही है। युवा परेशान हैं वहीं, विभाग के पास डेटा नहीं है।

News in Short

  • प्रदेश के कॉलेजों में फिलॉसफी, होम साइंस, म्युजिक और लाइब्रेरी साइंस में शिक्षकों की कमी है।
  • इन विषयों को पढ़ाने के लिए दो साल से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नहीं हो रही है।
  • उच्च शिक्षा विभाग का कहना है इन विषयों में छात्रों की रुचि नहीं है और संख्या कम है।
  • कॉलेजों में छात्र नहीं होने से इन विषयों की कक्षाएं खाली है और इसी वजह से भर्ती नहीं आ रही हैं।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अधिकारियों को भर्ती के संबंध में पत्र सौंपा है।
BHOPAL. असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ने दो साल से दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती न आने की शिकायत की है। अलग- अलग जिलों से पहुंचे युवाओं ने उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस से मुलाकात कर कॉलेजों में इन विषयों के खाली पदों का हवाला देते हुए भर्ती की मांग की है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन विषयों में विद्यार्थियों की कम संख्या को भर्ती न आने की वजह बताया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

द सूत्र के खुलासे के बाद एमपी में खेल संघों की वसूली पर विभाग सख्त, संबद्धता की अनिवार्यता नहीं

मोहन कैबिनेट: एमपी के एक लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन, ग्वालियर-उज्जैन व्यापार मेले में गाड़ी खरीद पर 50% टैक्स छूट

News Detail

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 19 विषयों में खाली असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए एमपीपीएससी के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

वहीं विभाग ने दर्शन शास्त्र, होम साइंस, संगीत और लाइब्रेरी साइंस में खाली पदों पर भर्ती नहीं निकाली है। इसके कारण इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवा निराश हैं।

ये युवा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए NET, SET और UGC- NET के साथ ही पीएचडी भी कर चुके हैं। युवाओं का कहना है चारों विषयों में खाली पदों पर भर्ती नहीं आ रही है।

वे दो साल से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के कई कॉलेजों में इन विषयों के प्राध्यापक नहीं हैं। इस वजह से इन कॉलेजों में छात्रों को अपने स्तर पर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

2f8a52ff-145
2f8a52ff-145


d8852d28-163
d8852d28-163


4eab1ee0-a45
4eab1ee0-a45


5663fc8e-d3e
5663fc8e-d3e


5c53150a-67d
5c53150a-67d


Document

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी छात्र संख्या कम होने की सफाई दे रहे हैं। इसके विपरीत विभाग द्वारा साल 2025 में प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में खाली पदों की संख्या जारी की गई थी।

इसमें प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में विषयवार खाली संख्या का उल्लेख किया गया है। विभाग ने मई 2025 को खाली पदों की कॉलेजवार सूची भी जारी की थी। सूचना के अधिकार के माध्यम से युवाओं को जो जानकारी दी गई है उसमें भी खाली पदों की संख्या स्पष्ट है।

कमी से टेंशन में छात्र

मंगलवार को युवाओं के एक समूह ने उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को चारों विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के संबंध में मांग पत्र सौंपा है। वहीं विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार को भी दो साल से भर्ती न आने और कॉलेजों में इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति से अवगत कराया है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शिक्षक न होने के कारण कॉलेजों में सिलेबस अधूरे हैं और छात्रों को अध्ययन करने में कठिनाई हो रही है। इसका असर इन विषयों के छात्रों के वार्षिक परिणाम पर भी पड़ रहा है।

विषयों में खाली पद :

दर्शन शास्त्र : 34
गृह विज्ञान : 76
संगीत : 34
लाइब्रेरियन : 313

यह खबरें भी पढ़ें..

20 साल से अटका आईपीएस कैडर रिव्यू, कैट ने एमपी और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

लेजर शो व म्यूजिक के साथ होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स का आगाज, 1.50 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग

विभाग की जानकारी में भी अंतर

उच्च शिक्षाा विभाग द्वारा मई 2025 को खाली पदों के संबंध में जो सूची जारी की गई थी उसमें गृह विभाग यानी होम साइंस के खाली पदों की संख्या 76 है। वहीं सूचना के अधिकार के तहत इसी महीने में आवेदक शुभम शर्मा द्वारा भर्ती के संबंध में मांगी गई जानकारी में विभाग द्वारा गृह विज्ञान में खाली पद 69 बताए हैं। यानी विभाग के पास कॉलेजों में खाली पदों की संख्या का वास्तविक डेटा ही मौजूद नहीं है।

Tags:
  • एमपीपीएससी
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • मंत्री इंदर सिंह परमार
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
  • शिक्षकों की कमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा