बाघ की मौत के मामले में बालाघाट डीएफओ पर चार्जशीट, गुपचुप जलाया था मादा बाघ का शव
Sanjay Dhiman | Oct 18, 2025, 17:07 IST
Photograph: (the sootr)
बालाघाट में एक मादा बाघ की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से उसका शव जलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। शव जलाने के आरोपी दो वनकर्मी फरार हैं और मामले की जांच जारी है।
BALAGHAT. मध्यप्रदेश केबालाघाट जिले में एक मादा बाघ की संदिग्ध मौत का गंभीर मामला सामने आया था। मादा बाघ के शव को एक वनकर्मी ने गुपचुप जला दिया था। इस मामले में आरोप है कि बालाघाट वन मंडल के डीएफओ अधर गुप्ता ने शव जलाने का आदेश दिया था। आरोप है कि घटना के बारे में सीनियर वन अधिकारियों को सूचित नहीं किया। इस मामले में अब बालाघाट डीएफओ अधर गुप्ता पर चार्जशीट जारी की गई है।
बालाघाट में मादा बाघ की मौत की घटना के बाद, मध्यप्रदेश सरकार ने डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उन्हें इस मामले में 15 दिनों के भीतर अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा गया है। आरोप है कि डीएफओ गुप्ता ने मादा बाघ की मौत की जानकारी सीनियर अधिकारियों को नहीं दी। शव को गुपचुप तरीके से जलवाने का आदेश दे दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, क्यों नहीं दिया जा रहा आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण?
दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, एमपी सरकार ने किया एस्मा लागू
डीएफओ अधर गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय नहीं किए। इसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस घटना की जानकारी पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और एनटीसीए को क्यों नहीं दी। इसका जबाव मांगा गया है।
इस मामले में वनपाल टीकाराम हनोते और वनरक्षक हिमांशु घोरमारे को जिम्मेदार ठहराया गया है। दोनों वनकर्मी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इन दोनों की जिम्मेदारी थी कि वे इस तरह की घटना को तुरंत अधिकारियों की जानकारी में लाएं और आवश्यक कदम उठाएं। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
लाखों कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर एमपी सरकार की बड़ी बैठक, अटके मामलों में तेजी आने की उम्मीद
राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें
डीएफओ अधर गुप्ता लंबे समय से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में हैं। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने उनकी शिकायत की है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे ड्यूटी के दौरान शराब पीते हैं। इधर, दो महीने पहले विधायक अनुभा मुंजारे पर डीएफओ गुप्ता की पत्नी और उत्तर वनमंडल बालाघाट की डीएफओ नेहा श्रीवास्तव ने तीन लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इन मामलों की जांच वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
बालाघाट डीएफओ को देना होगा जबाव
यह खबरें भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, क्यों नहीं दिया जा रहा आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण?
दिवाली पर कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, एमपी सरकार ने किया एस्मा लागू
वन्यजीवों की सुरक्षा में लापरवाही
बाघिन की मौत और डीएफओ से सवालों को ऐसे समझेंमादा बाघ की मौत: बालाघाट में मादा बाघ की संदिग्ध मौत के बाद, डीएफओ अधर गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने सीनियर अधिकारियों को बिना सूचित किए बाघ का शव जलवाया।चार्जशीट जारी: राज्य सरकार ने डीएफओ अधर गुप्ता को चार्जशीट जारी की है और उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। वन्यजीव सुरक्षा में लापरवाही: डीएफओ गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने लालबर्रा क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध नहीं किए। जिम्मेदार वनकर्मी फरार: वनपाल टीकाराम हनोते और वनरक्षक हिमांशु घोरमारे को इस मामले का जिम्मेदार ठहराया गया है और दोनों फरार हैं। विवादित अफसरों पर आरोप: डीएफओ गुप्ता और उनकी पत्नी, आईएफएस अफसर नेहा श्रीवास्तव पर कांग्रेस विधायक ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। |
वनपाल और वनरक्षक घटना के बाद से फरार
यह खबरें भी पढ़ें...
लाखों कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर एमपी सरकार की बड़ी बैठक, अटके मामलों में तेजी आने की उम्मीद
राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें
पति-पत्नी दोनों विवादित अधिकारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari