निलंबित जवान ने की कॉन्स्टेबल पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Vikram Jain | Nov 04, 2024, 17:07 IST
MP Balaghat ASF jawan kills police constable wife
बालाघाट में परिवारिक विवाद में SAF के निलंबित जवान ने पुलिस कॉन्स्टेबल पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही पति ने सुबह पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में हुई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के बालाघाट में एसएएफ के निलंबित जवान ने पुलिस में कॉन्स्टेबल पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद निलंबित जवान पत्नी के शव के पास बैठा रहा और सुबह कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नबंर-13 महाराणा प्रताप नगर में हुई। आरोपी की पत्नी बालाघाट पुलिस में आरक्षक थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सिवनी निवासी लेडी कॉन्स्टेबल उपासना बघेल पति विशाल बघेल के साथ वार्ड नंबर-13 में किराए के कमरे में रहती थी। दोनों का दो साल का बेटे भी है। दोनों की शादी कोरोनाकाल में साल 2020 में हुई थी। रविवार की रात पति विशाल और पत्नी उपासना के बीच घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई की गुस्साए विशाल ने आरक्षक पत्नी का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बेटा भी घर में मौजूद था।
डीएसपी सोनम झरवाडे ने मामले में बताया कि घर में बनाया हुआ फंदा भी मिला है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पति विशाल ने हत्या के बाद आत्महत्या करने प्लान बनाया होगा। बताया जा रहा है कि अगस्त 2023 में विशाल बघेल ने सिवनी में अपने ससुर, साले और बुआ सास पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग में तीनों लोग घायल हुए थे। मामले में वह जेल में बंद थी। इस मामले में 4 फरवरी को वह जमानत छूट कर बाहर आया था।बताया जाता है कि विशाल अपने खिलाफ दर्ज मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। साथ ही रात में उपासना की बहन को फोन कर कहा था कि मामले में राजीनामा कर लो, नहीं तो उसे (उपासना) को जान से मार दूंगा।
बताया जा रहा है रात में पत्नी की जाने लेने का बाद पति विशाल रात भर शव के पास बैठा रहा है। इसके बाद सुबह दो साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया उसने आरक्षक पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने वारदात की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच करते हुए कमरे से उपासना का शव बरामद किया है। मौके पर पहुंचे एएसपी विजय डावर, कोतवाली टीआइ प्रकाश वास्कले ने घटना की बारीकी से जांच की।
मकान मालिक गेंदलाल सनोडिया के मुताबिक उपासना का परिवार जून महीने से उनके घर किराए से रहने आए थे। कॉन्स्टेबल उपासना अपनी मां और 2 साल के बेटे के साथ रह रही थी। इस बीच तीजा के लिए वह वापस सिवनी चली गई थी। विशाल बघेल करवाचौथ पर रहने आया था। दीपावली पर दोनों ने साथ में घर की साफ-सफाई की थी। दोनों एक साथ अच्छे से रह रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी जवान विशाल के खिलाफ धारा 307 का केस दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में मकान मालिक और परिजनों से पूछताछ कर रही।
पारिवारिक विवाद में ली आरक्षक पत्नी की जान
फरवरी 2023 में ससुर और साले पर किया हमला
हत्या के बाद कोतवाली पहुंचकर किया सरेंडर
करवाचौथ से साथ रह रहा था विशाल
आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari