स्क्रैच कार्ड से ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े यूपी के 10 ठग, बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Sept 26, 2024, 22:51 IST
Share
MP Betul Amla scratch card
MP Betul Amla scratch card

मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने स्क्रैच कार्ड से ठगी करने वाले गैंग के 10 सदस्यों को पकड़ा है। ये शातिर आरोपी लोगों को लकी नंबर आने पर घरेलू सामान देने का झांसा देकर ठग रहा था।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की आमला थाना पुलिस ने स्क्रैच कार्ड से ठगी करने वाले 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी ठग ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूम कर स्क्रैच कूपन (Scratch Card ) के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी को अंजाम दे रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने इन लोगों को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और सभी की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन युवकों से पूछताछ की तो ठगी का रैकेट सामने आया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानें कैसे हत्थे चढ़े शातिर ठग

पुलिस के मुताबिक आमला थाना क्षेत्र के देव पिपरिया गांव में ग्रामीणों ने कुछ बाहरी युवकों को बच्चा चोर समझकर पकड़ा था। ग्रामीणों ने इन युवकों की पिटाई भी कर दी। ये सभी लोग गांव में स्क्रैच कार्ड (Scratch Card ) के जरिए घरेलू सामान बेच रहे थे। इन लोगों को पकड़ने के बाद कुछ ग्रामीणों ने आमला थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची इसके ग्रामीणों ने सभी को पुलिस के हवाले किया। थाने में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लोगों से धोखाधड़ी करने का खुलासा किया।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी के मुताबिक देव पिपरिया के कुछ ग्रामीणों ने थाने आकर शिकायत करते बताया था कि टाटा सफारी क्रमांक UP 77 J 1999 से पहुंचे कुछ युवक स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच करने पर लकी नंबर मिलने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। ये लोग स्क्रैच कार्ड से सस्ते में पोर्टेबल डीजे बॉक्स, गैस चूल्हा, पंखा और कूलर जीतने की दावा करते हुए ग्रामीणों से 200-200 रुपए लेकर ठगी कर रहे हैं। जब गांव वालों को इन युवकों पर शक हुआ, कि कोई इतने सस्ते में महंगा सामान कैसे बेच सकता है। इसके बाद जब ग्रामीण जमा होने लगे तो यह सभी लोग गाड़ी से भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम देव पिपरिया पहुंची और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में स्क्रैच कार्ड के बहाने ठगी किए जाने का रैकेट सामने आया। ये आरोपी यूपी के इटावा, कासगंज, एटा, और कन्नौज के रहने हैं। ये सभी मुलताई में किराए के घर में रह रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के किराए के घर से इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Betul Crime News
  • बैतूल क्राइम न्यूज
  • बैतूल न्यूज
  • बैतूल पुलिस
  • स्क्रैच कार्ड ठग गिरफ्तार
  • शातिर ठग
  • स्क्रैच कार्ड से ठगी
  • scratch card fraud
  • आमला थाना पुलिस
  • बैतूल एसपी निश्चल झारिया
  • Betul SP Nischal Jharia
  • आमला देव पिपरिया घटना
  • बच्चा चोर समझकर पीटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा