कोचिंग सेंटर में बच्चों का धर्मांतरण, धर्मसभा में मिले कई बच्चे, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
Vikram Jain | Sept 16, 2024, 20:06 IST
MP Betul Coaching Center children religious Conversion case
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बार फिर धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोचिंग सेंटर में धर्मसभा का आयोजन कर बच्चों का धर्मांतरण किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल में कोचिंग सेंटर में बच्चों के धर्मांतरण (religious conversion) कराए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोचिंग क्लास के नाम पर धर्मसभा का आयोजन कर बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। अब पुलिस ने कोचिंग की आड़ में धर्म परिवर्तन के खेल का भंडाफोड़ करते हुए मिशनरी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हिंदू सेना की शिकायत पर की गई।
पूरा मामला बैतूल शहर के हमलापुर क्षेत्र का है। यहां कोचिंग सेंटर चलाने के बहाने धर्मसभा का आयोजन कर नाबालिग लड़के और लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। यहां धर्मांतरण को लेकर एक महिला के घर कई दिनों से बाहरी लोग आना जाना कर रहे थे। आरोप है कि कोचिंग के बहाने टीचर्स बच्चों का ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
मामले की खबर लगते ही वार्डवासियों ने इसकी सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू सेना को दी। मामले पर गंभीरता जताते हुए हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कोचिंग सेंटर के बहाने बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने हमलापुर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटर पर दबिश देते हुए धर्मांतरण का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस की दबिश के दौरान कोचिंग में कई बच्चें मौजूद थे। जिनका धर्मांतरण करवाया जा रहा था।
राष्ट्रीय हिंदू सेना का आरोप है कि हमलापुर के कोचिंग सेंटर में बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। यहां धर्मसभा लगाकर बच्चों धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया जाता था। साथ ही दूसरे धर्म के ग्रंथों की शिक्षा दी जाती थी। यहां 15 से 16 साल की 12 लड़कियों और छोटे बच्चों को प्रार्थना में शामिल जाता था।
पुलिस ने मामले में दो महिला टीचर और अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को मौके पर धार्मिक साहित्य भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानें पूरा मामला
राष्ट्रीय हिंदू सेना की शिकायत पर कार्रवाई
बच्चों को दी गई दूसरे धर्म के ग्रंथों की शिक्षा
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari