MP में BJP नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, बेडरूम में मिला सुसाइड नोट, मचा हड़कंप
Vikram Jain | Oct 07, 2024, 19:01 IST
MP Betul Pathakheda BJP leader Ravi Deshmukh suicide case
बैतूल के बगडोना में बीजेपी नेता रवि देशमुख ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल में बीजेपी नेता रवि देशमुख (BJP leader Ravi Deshmukh) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली। बीजेपी नेता रवि की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। सोमवार को बेडरूम से उनका शव बरामद किया है। पुलिस को कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। साथ ही पिस्टल भी पड़ी मिली है। यह सनसनीखेज घटना पाथाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बगडोना में हुई।
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय रवि देशमुख बगडोना में कंप्यूटर की दूकान चलाते थे। सोमवार की सूबह पत्नी और परिवार के लोग मंदिर गए थे, जब स्कूल के लिए निकला बेटा टिफिन लेने घर आया तो देखा कि पिता रवि कमरे में लहूलुहान हालात में थे। सिर से खून बह रहा है। उनके पास पिस्टल भी पड़ी थी। इसके बाद बेटा चिल्लाया तो बड़े पापा और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि रवि देशमुख के शव के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसके अनुसार जांच जारी है। रवि की मौत के मामले को एक महीना पहले आत्महत्या करने उसके दोस्त अनिल खबसे की आत्महत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अनिल ने 10 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम लिखे थे। इसमें कई रसूखदार लोग भी शामिल थे। पुलिस अब इसकी पड़ताल कर रही है।
रवि देशमुख भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष थे। रवि बीजेपी के सक्रिय पदाधिकारी थे। कुछ दिनों पहले उन्हें सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने भोपाल कार्यालय में सम्मानित किया था।
पड़ोसियों का कहना है कि रवि देशमुख बेहद व्यावहारिक व्यक्ति थे। उनका व्यापार भी अच्छा चलता था। परिवार में कोई समस्या नहीं थी। इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बेडरूम में मिला लहूलुहान शव
3 पेज का सुसाइड नोट और पिस्टल बरामद
बीजेपी के सक्रिय पदाधिकारी थे रवि
पड़ोसियों का कहना है कि रवि देशमुख बेहद व्यावहारिक व्यक्ति थे। उनका व्यापार भी अच्छा चलता था। परिवार में कोई समस्या नहीं थी। इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari