नकली वर्दी पहनकर झाड़ रही थी रौब, असली पुलिस के सामने ऐसे खुला राज
Vikram Jain | Nov 23, 2024, 21:35 IST
MP Bhopal Additional SP fake uniform Girl arrested
राजधानी भोपाल में नकली पुलिसकर्मी की गिरफ्तार के बाद अब एडिशनल एसपी की नकली वर्दी पहनकर मार्केट में घूम रही युवती को गिरफ्तार किया है। जानें असली पुलिस के हाथ कैसे लगी फर्जी पुलिस
BHOPAL. भोपाल में टीटी नगर थाना पुलिस ने एडिशनल एसपी की नकली यूनिफॉर्म में घूम रही युवती को गिरफ्तार किया है। युवती एएसपी की वर्दी पहनकर न्यू मार्केट में घूम रही थी। इस दौरान टीटी नगर थाने की महिला एसआई से उसका सामना हो गया। बातचीत में एसआई समझ गईं कि वर्दी में कोई फर्जी महिला है। जिसके बाद उसे पकड़कर थाने लाया। जब युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि टीटी नगर थाने की महिला एसआई की तैनाती न्यू मार्केट क्षेत्र में थी। इसी दौरान मार्केट में उन्हें एडीशनल एसपी की यूनिफॉर्म पहने हुए युवती दिखाई दी, इसके बाद महिला एसआई पहुंची और सैल्यूट कर बातचीत शुरू की। इसी दौरान एसआई की नजर वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पड़ी। जिसमें उन्हें गड़बड़ी समझ आई। नेम प्लेट पर नीचे नंबर लिखे थे। इस तरह के नंबर प्लेट कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की नेम प्लेट पर होते हैं, वहीं अधिकारियों की नेम प्लेट पर नाम लिखा होता है।
युवती के फर्जी पुलिस अधिकारी होने का शक होने के बाद महिला एसआई ने स्टाफ को इशारा किया, साथ ही युवती से बातचीत जारी रखी। इस दौरान समझ आ गया कि एडिशनल एसपी की यूनिफॉर्म पहने हुए युवती झूठ बोल रही है। इसके बाद उसे पकड़कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ में सामने आया कि वह पुलिस में नहीं वह वर्दी पहनकर बाजार में घूम रही थी। युवती ने यह भी बताया कि वह यूपीएससी मेंस एग्जाम पास कर चुकी है। युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है, इसके बाद उसे रात में ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती का नाम शिवानी चौहान (24साल) है, जो इंदौर की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने यूपीएससी मेंस एग्जाम दिया है। लेकिन उसका चयन नहीं था, लेकिन घर वालों के तानों से परेशान होकर घर में बता दिया कि पुलिस सेवा के लिए चयन हो गया। युवती ने आगे बताया कि कई महीनों तक जब उसने नौकरी ज्वाइन नहीं की तो घर के लोगों ने सवाल उठाए। जिससे परेशान होकर वह भोपाल आई गई। उसने घर वालों को बताया था वह पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के लिए भोपाल जा रही है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है। मां की खुशी के लिए पुलिस विभाग में नौकरी की फर्जी कहानी बनाई। पुलिस को आगे बताया कि उसने इंदौर से पुलिस की वर्दी, बेल्ट और जूते खरीदे थे। साथ ही बैज भी बनवाया था। एडिशनल एसपी की वर्दी की जानकारी उसने यूट्यूब पर देखकर ली थी। इसी आधार पर उसने वर्दी तैयार कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानें पूरा मामला
पूछताछ में हुआ फर्जी होने का शक
युवती ने बताया फर्जी पुलिस बनने का सच
मां की खुशी के लिए उठाया यह कदम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari