बौद्ध मेले के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सांची में रुकेंगी ये ट्रेन
Vikram Jain | Nov 28, 2024, 20:59 IST
MP Bhopal Buddhist fair Sanchi station trains Temporary halt
भारतीय रेलवे ने सांची मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सांची स्टेशन पर ट्रेनों के अस्थाई ठहराव का फैसला लिया है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को ट्रेनों का हॉल्ट दिया है। जानें डिटेल
BHOPAL. सांची में आयोजित मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सांची रेलवे स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई हाल्ट दिया है। रेल प्रशासन ने सांची रेलवे स्टेशन पर दो दिन के लिए जीटी एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का दो मिनट के लिए अस्थाई हाल्ट देने का फैसला लिया है।
दरअसल, विश्व पर्यटन नगरी सांची में चेतियागिरी विहार की 72वीं वर्षगांठ और सांची स्तूप पर अवशेषों की प्रदर्शनी को लेकर बौद्ध मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन ने 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2024 को सांची स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12615/12616 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई) सेंट्रल- नई दिल्ली- चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस और 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का दो मिनट के लिए अस्थाई हाल्ट दिया है।
30 नवंबर और 1 दिसंबर को रुकेंगी ट्रेन
जानें ट्रेनों का टाइम टेबल
- गाड़ी संख्या 12615 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई) सेंट्रल- नई दिल्ली ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस ( GT Exp) सांची स्टेशन पर 19.10 पहुंचेगी और दो मिनट हाल्ट लेकर 19.12 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई) सेंट्रल ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस ( GT Exp) सांची स्टेशन पर मध्यरात्रि 02.46 पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव लेकर 02.48 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 06.42 बजे सांची स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मिनट ठहराव लेकर 06.44 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 17.22 सांची स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मिनट ठहराव लेकर 17.24 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया किया है कि यात्री अस्थाई ठहराव की सुविधा का लाभ उठाए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari