BJP में 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले नेता बन सकेंगे सक्रिय सदस्य

Vikram Jain | Oct 18, 2024, 20:03 IST
Share
MP Bhopal CM Mohan Yadav becomes active member of BJP
MP Bhopal CM Mohan Yadav becomes active member of BJP

मध्य प्रदेश में बीजेपी के सक्रिय सदस्यता अभियान में सीएम मोहन यादव प्रदेश में पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने हैं। दूसरे नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता ली।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बीजेपी के सक्रिय सदस्यता अभियान का आगाज हो गया है। शुक्रवार, 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश (CM Mohan Yadav) में पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने। दूसरे नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और तीसरे नंबर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सक्रिय सदस्यता ली। प्रदेश बीजेपी दफ्तर में प्रदेश व जिला सदस्यता टोली ने इन्हें सदस्यता दिलाई।

खास यह है कि हर कोई बीजेपी का सक्रिय सदस्य नहीं बन सकेगा। इसके लिए जरूरी होगा कि उसने संगठन महापर्व में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाए हों। पार्टी के संविधान में इसी तरह की व्यवस्था है।

संगठन पर्व में रिकॉर्ड बनाया

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में काम करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सदस्यता अभियान की तरह मध्य प्रदेश सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाएगा। वीडी शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश ने संगठन पर्व के टारगेट से ज्यादा 1 करोड़ 53 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं।

इंदौर में BJP ने रखा 8 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान पर बोले नेता- यह हमारे परिवार का विस्तार

सीएम ने कहा- प्रसन्नता हो रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत प्रसन्नता है कि मुझे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सक्रिय सदस्यता पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता है। बीजेपी का सक्रिय सदस्य बनना आत्मा की सुख, शांति के साथ ही भौतिक रूप से भारत की उन्नति व प्रगति के मूल उद्देश्य की प्राप्ति भी है। मैं राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ बीजेपी के सक्रिय सदस्य बनें।

19 अक्टूबर को मेगा ड्राइव

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, मेरा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 19 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री रजनीश अगवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • BJP
  • बीजेपी
  • VD Sharma
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal News in Hindi
  • हितानंद शर्मा
  • प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • मध्य प्रदेश बीजेपी सदस्यता अभियान
  • बीजेपी सदस्यता अभियान रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा