CM Mohan Yadav ने किया हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हालचाल, वार्डों में जाकर देखीं व्यवस्थाएं

Vikram Jain | Jul 22, 2024, 19:39 IST
Share
MP Bhopal CM Mohan Yadav surprise inspection Hamidia Hospital
MP Bhopal CM Mohan Yadav surprise inspection Hamidia Hospital

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में पहुंच व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही मरीजों से बातचीत की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम मोहन ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसको लेकर संतुष्ट दिखे। साथ ही उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हाल चाल जाना।

सीएम ने जाना मरीजों का हाल चाल, परिजनों से की बात

सबसे पहले सीएम मोहन यादव अस्पताल के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में पहुंचे। यहां उन्होंने में मरीजों के परिवार वालों से बात की। एक महिला अटेंडर से उन्होंने पूछा कि क्या हाल है?' अटेंडर ने जवाब दिया, 'बेटा हुआ है। सब ठीक है।' इस पर सीएम ने कहा, 'अरे वाह! बधाई आपको...।'

MP Bhopal CM Mohan Yadav Hamidia Hospital 1
MP Bhopal CM Mohan Yadav Hamidia Hospital 1

शिशु रोग विभाग की देखीं व्यवस्थाएं

साथ ही सीएम ने शिशु रोग विभाग में भी जाकर व्यवस्थाएं देखीं। सीएम ने चार फ्लोर पर कई वार्ड में जाकर मरीजों का हाल चाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। अस्पताल प्रबंधन से इस बात पर भी चर्चा की कि अस्पताल में क्या सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं।

अस्पताल अधीक्षक और डॉक्टरों से की चर्चा

सीएम ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन से अस्पताल में बनी अलग - अलग बिल्डिंग के संचालित विभिन्न डिपार्टमेंट्स के बारे में जानकारी ली। साथ ही हॉस्पिटल के इमरजेंसी एग्जिट और एंट्री को लेकर भी डॉक्टरों से चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें... जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड , सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश

जो भी नई डिमांड है सब पूरी होगी...

निरीक्षण के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमीदिया प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है। इस हॉस्पिटल में 2250 बेड तक की क्षमता है। 1800 तक बेड तैयार हैं। यह मरीजों को आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमीदिया परिसर में एक और बिल्डिंग बनेगी। जो भी नई डिमांड है, सब पूरी होगी। आगे कहा कि नए काम की दृष्टि से कई प्रस्ताव आए हैं। सीएम मोहन ने कहा कि हेल्थ के मामले में सरकार बहुत गंभीर है, राशि का सही उपयोग हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण
  • हमीदिया अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन
  • सीएम मोहन ने मरीजों से की बातचीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज