CM Mohan देंगे रक्षाबंधन का तोहफा , लाड़ली बहनों के बहाने विजयपुर के वोटर्स को साधने की तैयारी
Vikram Jain | Aug 10, 2024, 12:03 IST
MP Bhopal CM Mohan Yadav visit to Vijaypur
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शनिवार को विजयपुर जाएंगे। सीएम स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। साथ ही लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।
BHOPAL. मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उपचुनाव वाले विजयपुर जाएंगे। सीएम मोहन यहां आयोजित स्वसहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम लाड़ली बहनों योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत मौजूद रहेंगे।
सीएम मोहन विजयपुर से लाड़ली बहनों को गिफ्ट देने के बहाने जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। 2023 के चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने वाली लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अब महिला वोटर्स को साधने की तैयारी है। कांग्रेस के वर्चस्व वाली इस सीट पर लाड़ली बहनें गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।
सीएम मोहन का विजयपुर का यह पहला दौरा नहीं इससे पहले भी वे इस विधानसभा क्षेत्र का कई बार दौरा कर घोषणाएं कर चुके हैं। वे लगातार यहां कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। क्योंकि अमरवाड़ा उपचुनाव में जीत के बाद पूरा फोकस विजयपुर सीट जीतने पर है।
विजयपुर सीट रिक्त घोषित होते हुए सीएम मोहन यादव जुलाई में पहली बार विजयपुर पहुंचे थे। सीएम मोहन यादव मंत्री रामनिवास रावत के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से ही श्योपुर के लिए 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थी। साथ ही दो बांध बनाने की घोषणा की है। इस दौरान सीएम ने कहा था कि पार्टी में मोहन और शिव पहले से ही हैं, अब राम निवास के आने से ब्रह्मा विष्णु महेश की जोड़ी सिद्ध हो गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजयपुर क्षेत्र के प्राचीन छिमछिमा हनुमान मंदिर में दर्शन किए थे।
दरअसल, विजयपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है। इसकी अभी घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन चुनावी सरगर्मी जोरों पर हैं। कांग्रेस का गढ़ कही जाने पर सीट पर जीत के लिए बीजेपी ने पूरा दम लगाया है। सीएम मोहन खुद इस सीट पर फोकस बनाए हुए हैं। सीएम विजयपुर का कई बार दौरा कर चुके हैं। सीएम यहां कार्यक्रम में शामिल होने के साथ बैठकें कर रहे हैं। रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद उन्हें ही बीजेपी प्रत्याशी घोषित करना तय माना जा रहा है।
बता दें कि विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2023 के चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीते, लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके साथ उन्होंने विधायकी पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद से यह सीट भी रिक्त हैं। अब विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
उधर, अमरवाड़ा में हार के बाद कांग्रेस ने विजयपुर सीट पर फिर से कब्जा करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी में सेंध लगाने के लिए उसके नाराज नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई है। कांग्रेस की माने तो यहां माइक्रो लेवल पर चुनाव लड़ा जाएगा। रावत के खिलाफ माहौल है। लोगों में उनके प्रति गुस्सा है। बता दें कि रामनिवास रावत इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर 6 बार जीत दर्ज कर चुके हैं।
सीएम मोहन विजयपुर से लाड़ली बहनों को गिफ्ट देने के बहाने जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। 2023 के चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने वाली लाड़ली बहना योजना के माध्यम से अब महिला वोटर्स को साधने की तैयारी है। कांग्रेस के वर्चस्व वाली इस सीट पर लाड़ली बहनें गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।
विजयपुर सीट जीतने पर फोकस
भागवत कथा में शामिल हुए थे सीएम
विजयपुर सीट पर होगा उपचुनाव
बता दें कि विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2023 के चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीते, लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके साथ उन्होंने विधायकी पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद से यह सीट भी रिक्त हैं। अब विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
कांग्रेस ने शुरू की उपचुनाव की तैयारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari