पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान से खलबली, कांग्रेस ने कसा तंज
Vikram Jain | Nov 12, 2024, 01:24 IST
MP Bhopal Congress targets former minister Bhupendra Singh over his statement
बीजेपी में कांग्रेस नेताओं के आने पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। अब भूपेंद्र सिंह के बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
BHOPAL. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को लेकर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के बयान के बाद सियासी बवाल मच हुआ है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा है कि बीजेपी में सब कुछ ठीक चल रहा है। यह मामला किसी का व्यक्तिगत हो सकता है। इसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह का दर्द फूटा है। यह तो शुरुआत है। अभी और भी नेताओं के सुर ऊंचे होने वाले हैं। कांग्रेस ने कहा कि खेत में अच्छी फसल के लिए ज्यादा खाद खरपतवार से ज्यादा घातक होती है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब अच्छा नहीं चल रहा है। शायद इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नहीं है। वीडी शर्मा को उमा भारती से बात करना चाहिए। जो रोना अजय बिश्नोई रो रहे हैं, उसे समझना चाहिए। अब तो भूपेंद्र सिंह का भी दर्द सामने आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का असली कार्यकर्ता जो दरी बिछाकर झंडा पड़कने का काम करता था, उसकी उपेक्षा हो रही है, दूसरी पार्टियों से आए कार्यकर्ताओं की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गुंजन चौकसे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि बगावत, विभाजन और गुटबाजी भारतीय जनता पार्टी की नहीं कांग्रेस का आईना है। उन्होंने कहा कि जब परिवार में सब साथ रहते हैं तो छोटे-मोटे विवाद जरूर होते हैं। लेकिन, यह बगावत नहीं। बीजेपी के परिवार को विवादों को सुलझाना बखूबी आता है।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-कांग्रेस नेता BJP में स्वीकार नहीं
बता दें कि पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को लेकर बयान दिया था। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने सागर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में ऐसे लोगों को पार्टी स्वीकार करें या ना करें, लेकिन मैं कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा।
बीजेपी में कुछ भी ठीक नहीं: कांग्रेस
बीजेपी में अंदरूनी घमासान
जितेंद्र मिश्रा ने दावा करते हुए कि विजयपुर उपचुनाव में फील्ड पर बीजेपी का कार्यकर्ता मौजूद नहीं है। कार्यकर्ता की नाराजगी भी जायज है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सौदेबाजी कर अपने ही कार्यकर्ताओं को ठगा है। उन्होंने आगे कहा कि बीते विधानसभा उपचुनाव में जो परिणाम दमोह, चित्रकूट, मुंगावली, कोलारस, अटेर में देखने को मिले। वहीं रिजल्ट इस बार भी देखने को मिलेगा। आने वाले समय में बीजेपी की अंदरूनी कलह प्रदेश के हर अंचल में दिखाई देगी।
बीजेपी ने किया पलटवार
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-कांग्रेस नेता BJP में स्वीकार नहीं
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari