भोपाल में प्रेमी जोड़े ने बड़े तालाब में कूदकर दी जान, फैली सनसनी , पति के दोस्त के साथ लिव इन में रह रही थी महिला
Vikram Jain | Jul 24, 2024, 14:38 IST
MP Bhopal couple commits suicide jumping big pond
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मुख्यमंत्री निवास के पास बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां बोट क्लब पर बड़े तालाब में एक युवक और युवती के शव पानी में मिले।
BHOPAL. भोपाल के प्रेमी जोड़े ने बड़े तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बड़े तालाब में बोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है। दोनों बाइक से यहां आए थे। पहले महिला ने कूदी फिर पुरुष ने छलांग लगा दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर महिला की पहचान प्रिया साहू (32) पत्नी दशरथ साहू और दूसरे शव की शिनाख्त दुर्गेश सोनी (32) के रूप में की है। दोनों बाग सेवनिया के विश्वकर्मा नगर में रह रहे थे। मामले में परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके बयानों के बाद ही सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें... मंत्री नागर, विश्नोई कांग्रेसियों से दुखी, इंदौर में बीजेपी में आए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, दरबार, बम के यह हैं हाल
मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के पति दशरथ साहू की इसी साल 23 जनवरी को सागर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वो पति के दोस्त दुर्गेश के साथ लिव इन में रह रहे थी। दोनों में पहले से जान-पहचान थी। प्रिया भोपाल में सिलाई का काम करती थी। उसका 13 साल का बेटा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
दोनों के शवों की हुई शिनाख्त
ये खबर भी पढ़ें... मंत्री नागर, विश्नोई कांग्रेसियों से दुखी, इंदौर में बीजेपी में आए पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, दरबार, बम के यह हैं हाल
पति के दोस्त के साथ रह रही थी महिला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman