चीता वायु और अग्नि को जल्द देख पाएंगे सैलानी, फिर प्रभास-पावक का नंबर

Vikram Jain | Oct 15, 2024, 21:23 IST
Share
Kuno National Park Cheetah Project
Kuno National Park Cheetah Project

विदेशी धरती से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीतों को अब खुले जंगल में घूमने की आजादी मिलने जा रही है। अब अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में चीतों को बाड़े से आजाद कर खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अग्नि और वायु नाम के चीतों को सबसे पहले छोड़ा जाएगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के चीतों को अब पर्यटक देख सकेंगे। अग्नि और वायु नाम के चीतों को सबसे पहले पालपुर पूर्वी रेंज में छोड़ा जाएगा। प्रभास और पावक को जंगल के दूसरे हिस्से में छोड़े जाने की तैयारी है। चीतों को अक्टूबर के आखिर तक खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें शुरुआत में एक सीमित बाड़े में रखा जाएगा। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका और केन्या से चीतों के तीसरे बैच को लाने पर चर्चा चल रही है।

चीतों के लिए दूसरा घर बनाने की तैयारी

एनटीसीए के अधिकारियों ने बताया कि चीतों की मॉनीटरिंग करने वाली कमेटी की सिफारिशों के बाद चीता अग्नि और वायु को छोड़े जाने का फैसला किया है। वहीं, कूनो के बाद गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को चीतों के लिए दूसरा पर्यावास बनाने की तैयारी है। यह अभयारण्य मंदसौर और नीमच जिलों की उत्तरी सीमा पर है। 368 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते भारत लाए गए थे। हालांकि, इनमें से कुछ चीतों की मौत हो गई है। अब 24 चीते (12 शावक और 12 वयस्क) कूनो में सुरक्षित हैं। इनमें से ज्यादातर को सुरक्षित बाड़ों में रखा गया है।

गुजरात आएंगे केन्या के चीते!

चीता प्रोजेक्ट के तहत भारत हर साल 12 से 14 चीते अफ्रीकी देशों से लाने की योजना पर काम चल रहा है। लगातार पांच साल तक अफ्रीकी देशों से चीता भारत लाए जाते रहेंगे। गुजरात के बन्नी घास मैदान में भी चीता सेंटर बनाया जा रहा है, जहां केन्या से चीते लाए जा सकते हैं।

चीतों को लेकर FAQs

1. चीते कहां से लाए गए हैं?

चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए हैं। सितंबर 2022 में 8 चीते नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए थे।

2. कूनो नेशनल पार्क में कितने चीते हैं?

कूनो नेशनल पार्क में अभी 24 चीते हैं, जिनमें 12 शावक और 12 वयस्क चीते शामिल हैं। इनमें से कई चीतों को सुरक्षा कारणों से बाड़ों में रखा गया है।

3. चीतों को जंगल में कब छोड़ा जाएगा?

अक्टूबर 2024 के अंत तक दो चीते अग्नि और वायु को जंगल में छोड़ने की योजना बनाई गई है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। आगे दूसरे चीतों का नंबर आएगा।

4. गांधीसागर अभयारण्य क्यों चुना गया है?

कूनो के बाद गांधीसागर अभयारण्य को चीतों के लिए दूसरा घर बनाने की योजना है। यहां चीतों के लिए पर्याप्त पर्यावास और शिकार की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

5. चीतों की मौत का कारण क्या रहा है?

कुछ चीतों की मौत टिक संक्रमण और सेप्टीसीमिया के कारण हुई थी, विशेष रूप से मानसून के मौसम में। इसलिए बाकी चीतों को बाड़ों में रखा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • गांधीसागर अभयारण्य
  • Kuno National Park
  • कूनो नेशनल पार्क
  • Cheetah Project
  • चीता प्रोजेक्ट
  • चीता
  • कूनो नेशनल पार्क चीता
  • Cheetah project Kuno
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा