PHQ में अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ पर DGP सख्त, जारी किया आदेश
Vikram Jain | Dec 06, 2024, 22:49 IST
MP Bhopal DGP Kailash Makwana order regarding discipline
मध्य प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदभार संभालते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई थी। जिसमें अनुशासन सबसे सबसे अहम था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था पुलिस विभाग अनुशासन में रहेगा तो प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
BHOPAL. अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तबादला या अन्य व्यक्तिगत मुद्दों पर बिना इकाई प्रमुख की अनुमति के डीजीपी से सीधा नहीं मिल सकेंगे। मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने अपने अधीनस्थों को अनुशासन (discipline) को लेकर कड़ा संदेश देते हुए आदेश जारी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अनुशासन को तोड़ने वाले बिलकुल पसंद नहीं है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय (PHQ) और अन्य इकाइयों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने व्यक्तिगत मामलों, जैसे स्थानांतरण की गुजारिश के लिए अत्यधिक संख्या में आने की शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया। डीजीपी कार्यालय में अनावश्यक उपस्थिति पर रोक लगाई गई है।आदेश का उद्देश्य कार्यप्रणाली में अनुशासन और सुगमता लाना है।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदभार संभालते हुए अपनी प्राथमिकतायें गिनाई थी। जिसमें अनुशासन सबसे सबसे अहम था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था पुलिस विभाग अनुशासन में रहेगा तो कानून व्यवस्था में भी सुधार आएगा। अब पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने अनुशासन को लेकर पहला आदेश जारी किया है।
![DGP Kailash Makwana first order]()
पुलिस अधिकारियों के लिए जारी इस आदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि पिछले चार दिनों में उन्हें यह महसूस हुआ कि न सिर्फ मुख्यालय, बल्कि फील्ड इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस मुख्यालय में पहुंच रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी आवेदन उस विशेष पुलिस महानिदेशक या इकाई प्रमुख की अनुशंसा के बिना नहीं आ रहा था। यह अनुशासन के खिलाफ है।
इसलिए उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब से सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय में या डीजीपी के समक्ष पहुंचने से पहले संबंधित विशेष पुलिस महानिदेशक/अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक या इकाई प्रमुख से लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी। उनका मानना है कि अगर पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखा जाएगा तो प्रदेश की कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस आदेश का उद्देश्य पुलिस महकमे में अनुशासन को मजबूत करना है, ताकि अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी अनुशासनहीनता के काम करें और केवल उचित प्रक्रियाओं का पालन करें।
डीजीपी मकवाना का पहला बड़ा आदेश
DGP Kailash Makwana first order
अनुशासन को लेकर DGP सख्त
अधीनस्थों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari