हवन में बैठने से परिजन ने किया इनकार, गुस्से में युवती ने कर लिया सुसाइड

Vikram Jain | Oct 12, 2024, 02:46 IST
Share
MP Bhopal girl commits suicide by hanging herself
MP Bhopal girl commits suicide by hanging herself

मध्य प्रदेश के भोपाल में नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गई। यहां हवन में नहीं बैठने देने से नाराज युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने परिजन के इनकार करने पर यह कदम उठाया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में नवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि की खुशियों के बीच राजधानी भोपाल से हैरान करने करने घटना सामने आई, जिससे दूर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। यहां हवन में बैठने नहीं देने से नाराज युवती ने साड़ी से फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवती धमकी देकर कमरे में गई तो परिवार के लोगों ने उसकी बातों को मजाक में लिया।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार भोपाल के रातीबड़ में दुर्गा पंडाल में हवन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान 19 साल की राधिका बुंदेला ने हवन में बैठने के लिए जिद की, लेकिन घर वालों ने उसे हवन में बैठने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद नाराज होकर राधिका ने गुस्से में कहा कि मुझे हवन में नहीं बैठने दिया, अब मैं अष्टमी की पूजा भी नहीं होने दूंगी, परिवार ने युवती की बात को मजाक समझ लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।

मां की साड़ी से लगाई फांसी

कमरे में युवती ने मां की साड़ी उठाई और पाइप से फंदा बनाया। फंदे को गले में फंसाकर युवती ने कुर्सी हटा दी। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। फांसी के फंदे पर झूलती बेटी को जैसे ही मां ने देखा तो वह जोर से चिल्लाई। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। कमरे में पहुंचे लोग युवती को फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले भी मजाक में लगाया था फंदा

युवती के ममेरे भाई रूपेंद्र परमार ने बताया राधिका बुंदेला ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। राधिका तीन बहन और दो भाई हैं। पिता किसान है। राधिका का व्यवहार बेहद जिद्दी और मजाक करने वाला था। वह पहले भी मजाक में आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी थी। राधिका ने इससे पहले भी फांसी का फंदा बनाकर गले में डाला था। और खुदकुशी की धमकी दी, जिसे परिवार के लोगों ने मजाक समझ लिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Navratri
  • नवरात्रि
  • फांसी लगाकर आत्महत्या
  • SUICIDE
  • सुसाइड
  • आत्महत्या
  • युवती ने लगाई फांसी
  • bhopal girl hanged herself
  • युवती ने साड़ी से लगाई फांसी
  • मातम में बदली खुशियां
  • भोपाल रातीबढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा