दीपावली को लेकर अलर्ट, MP की जेलों में विशेष सुरक्षा रखने के निर्देश

Vikram Jain | Oct 25, 2024, 02:59 IST
Share
MP Bhopal Instructions issued to maintain special security jails regarding Diwali
MP Bhopal Instructions issued to maintain special security jails regarding Diwali

भोपाल जेल मुख्यालय ने धनतेरस, दीपावली और भाईदूज पर प्रदेश की सभी जेलों में विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान सभी जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर पाबंदी के आदेश जारी किए गए है।

BHOPAL. आगामी त्योहारों के मद्देनजर मध्य प्रदेश की जेलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। जेल मुख्यालय ने जेल अधीक्षकों को धनतेरस, दीपावली और भाईदूज को लेकर जेल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। इस दौरान जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। साथ ही जेल अधीक्षकों को जेल परिसर में रहने होगा। इसको लेकर जेल मुख्यालय ने परिपत्र जारी किया है।

जेलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

जेल मुख्यालय ने सभी जेल अधीक्षकों को धनतेरस 29 अक्टूबर, दीपावली 31 अक्टूबर और 3 नवंबर भाईदूज के दिन जेलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। जेल डीजी जीपी सिंह द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि त्योहारों के मद्देनजर जेलो में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। जेलों में इन दिनों में किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना हो इसके लिए सतर्कता जरूरी है।

दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों और स्टेशन में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

अप्रिय घटना होने पर अधीक्षक होंगे जिम्मेदार

आदेश में कहा गया कि जेल मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को समय समय पर जेलों में खैरियत की सूचना देना होगा। इस बीच अगर किसी भी अप्रिय घटना होने पर जेल अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जिम्मेदारी अधिकारियों को खुद जेल में मौजूद रहना होगा। जेल अधीक्षक/उप जेल अधीक्षक समय-समय पर जेल का आकस्मिक भ्रमण भी करेंगे। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इन निर्देशों का पालन जरूरी करना होगा।

Bhopal Jail Headquarters
Bhopal Jail Headquarters

बैरक तक न पहुंचे प्रतिबंधित सामग्री

औचक निरीक्षण के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया है कि मुलाकात के दौरान प्रतिबंधित सामग्री बैरक तक न पहुंचे, इसलिए सघन जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जेल पहुंचने वाले हर व्यक्ति की और मुलाकात करने वाले कैदी की सख्त तलाशी ली जाए। यह भी कहा गया है कि किसी प्रकार की लापरवाही या अप्रिय घटना की स्थिति में जेल अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

31 अक्टूबर को ही पूरे देश में मनाई जाएगी दिवाली, इंदौर में भी इसी दिन

आठ साल पहले जेल से भाग गए थे सिमी आतंकी

बता दें कि करीब आठ साल पहले भोपाल की सेंट्रल जेल से 8 सिमी आतंकी भाग निकले थे। ये आतंकी 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात को चादर की रस्सी बनाकर फरार हुए थे। इन आतंकियों ने जेल से भागने के दौरान जेल में ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी थी। भागने के दूसरे दिन पुलिस ने भोपाल में ही पहाड़ी क्षेत्र में घेरकर आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हाईअलर्ट
  • जेल अधीक्षक
  • सावधानी और सतर्कता
  • सतर्कता
  • जेल मुख्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज