Ratan Tata के नाम पर होगा MP का यह शहर!, इस विधायक ने उठाई मांग

Vikram Jain | Oct 15, 2024, 01:05 IST
Share
Bhopal Mandideep as Ratan Tata
Bhopal Mandideep as Ratan Tata

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। पूरा देश उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। अब उनके सम्मान में मध्य प्रदेश में एक शहर का नाम रतन टाटा के नाम पर किए जाने की मांग उठी है।

BHOPAL. देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से हर कोई दुखी है। उनके निधन से देश में शोक का माहौल बना हुआ है। देश के अनमोल रत्न 'रतन टाटा' के दुनिया के अलविदा कहने के बाद देश विदेश के उद्योग‍पति, नेता और अभिनेता उन्हें याद कर रहे हैं। पूरा देश उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। मशहूर उद्योगपति को सम्मान देने के लिए मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप का नाम बदलकर रतन टाटा के नाम से रखने की मांग उठी है।

विधायक सुरेंद्र पटवा ने उठाई मांग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 24 किलोमीटर दूर मंडीदीप शहर का नाम दिवंगत रतन टाटा के नाम पर करने की मांग बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने उठाई है। उनका कहना है कि युवा उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए मंडीदीप का नाम बदलकर रतन टाटा के नाम पर किया जाए। युवा एंटरप्रेन्योर के लिए रतन टाटा मार्गदर्शन बन सकें। साथ ही उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव और पीएम मोदी तक को इस विषय में पत्र लिखने की बात कही है।

पीएम और सीएम को लिखेंगे पत्र

भोजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने आगे बताया कि मंडीदीप इंडस्ट्रियल एरिया में 600 से ज्यादा इंडस्ट्रीज हैं। यहां 60-70 हजार कर्मचारी काम करते हैं। नया यूथ है, स्टार्टअप है। उद्योगपति रतन टाटा ने कई देश में नौजवानों को तैयार करने का काम किया है। इसलिए हम चाहते हैं कि वह लाखों युवाओं के रोल मॉडल बन सकें। इसको लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... रतन टाटा के निधन के बाद Noel Tata बने टाटा ट्रस्‍ट के नए चेयरमैन, जानिए इनके बारे में सबकुछ

9 अक्टूबर को हुआ था रतन टाटा का निधन

बता दें कि प्रसिद्ध उद्योगपति और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर 2024 को हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें उम्र संबंधी मेडिकल कंडीशन होने चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुंबई में उनकी अंतिम यात्रा के दौरान खेल, राजनीति, व्यापार, सिनेमा जगत की हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान देश के अनमोल रतन को अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।रतन टाटा का अंतिम संस्कार 10 अक्टूबर को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुंबई पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... रतन टाटा : एक भारतीय उद्योगपति की प्रेरणादायक कहानी

उद्योगों के विकास में अतुलनीय योगदान

बता दें कि देश के सच्चे रत्न रतन टाटा का भारत की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका उद्योगों के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान है। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को बिजनेसमैन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें दरियादिल इंसान के तौर पर भी पहचाना जाता था, जिसके कई उदाहरण भी मौजूद हैं। वे हमेशा से विनम्रता की एक मिसाल के रूप में जाने जाते रहे हैं। इसके साथ ही वे बिजनेस की दुनिया में कदम रखने वाले युवा उद्योगपतियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत थे। उनके योगदान के लिए 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रतन टाटा के लिए देशभर के लोगों में असीम सम्‍मान था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Raisen News
  • रायसेन न्यूज
  • Ratan Tata
  • रतन टाटा
  • रतन टाटा का निधन
  • दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा
  • दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई