रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद मिली नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने निकाला

Vikram Jain | Oct 09, 2024, 21:02 IST
Share
MP Bhopal Newborn baby girl found near Aishbagh railway track
MP Bhopal Newborn baby girl found near Aishbagh railway track

भोपाल में नवजात बच्ची के रेलवे ट्रैक के पास मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद मिली है। लोगों ने रोने की आवाज सुनकर उसे बोरी से बाहर निकाला। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में 2 दिन की नवजात बच्ची के लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। यह बच्ची रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद मिली। इलाके से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और बोरी को खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कस्टडी में लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र के बाग उमराव दूल्हा इलाके का है। यहां बुधवार की सुबह रेलवे लाइन के पास बोरी में बंद नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी और आसपास देखा तो पीले कलर की बोरी में हिलते हुए देखा। फिर इस बोरी को खोलकर देखा, तो सभी हैरान रह गए। लोगों ने बच्ची को बोरी से बाहर निकाला। लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को कस्टडी में लिया। पुलिस ने बच्ची को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती किया है।

बच्ची पूरी तरह स्वस्थ

कमला नेहरू अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी नाल भी नहीं कटी है। डॉक्टरों की टीम बच्ची की निगरानी कर रही हैं। वह एक-दो दिन बच्ची है।

मामले में जांच में जुटी पुलिस

मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल ने बताया बाग उमराव दूल्हा में रेलवे लाइन के पास नवजात बच्ची मिली है। इस क्षेत्र में स्लम एरिया है। बच्ची के माता-पिता की पहचान के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों ने जब बच्ची को देखा उससे पहले ही उसे वहां छोड़ा गया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामले में अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने हाल ही में बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं का रिकॉर्ड मांगा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • नवजात बच्ची
  • Newborn baby girl
  • बोरी में बंद मिली नवजात
  • ऐशबाग थाना पुलिस
  • कमला नेहरू अस्पताल भोपाल
  • Kamla Nehru Hospital Bhopal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा