MP News: पन्ना में कई बाराती फूड पॉइजनिंग का शिकार , बच्चों समेत 16 की गंभीर हालत , अस्पताल में भर्ती
Vikram Jain | Jul 18, 2024, 20:35 IST
MP Bhopal Panna wedding guests become victims food poisoning
मध्य प्रदेश के पन्ना में बारात में खाना खाने के बाद कई लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बच्चों समेत 16 लोगों को हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के पन्ना में शादी में खाना खाने के बाद 24 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से 16 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीमार लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र कल्दा के गुर्जी के कई लोग बारात में शामिल हुए थे। गांव के ही कैलाश नाम के युवक की बारात खोहे कुदरा पहुंची थी। जहां बारात में शामिल लोगों ने खाना खाया। जब बारात में शामिल लोग लौट कर वापस घर पहुंचे तो लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए कल्दा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां आराम नहीं मिलने पर सलेहा रेफर कर दिया गया। जिसके बाद 16 लोगों की हालत नाजुक होने पर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में पता चला कि इन सभी लोगों को फूड प्वॉइजनिंग हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी
बताया जा रहा है कि इन लोगों ने बारात में दाल, चावल, पूड़ी-सब्जी खाई थी। जिसके बाद वह घर लौट आए थे। तभी अचानक सभी लोगों के पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। फिलहाल बीमार लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पेट में उठा दर्द, होने लगी उल्टी दस्त
ये खबर भी पढ़ें... MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी
लोगों ने खाई थी पूड़ी-सब्जी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman