MP में बेखौफ बदमाश! डकैतों ने MLA की बहन और जीजा को बंधक बनाकर पीटा , घर से ले भागे कैश-ज्वेलरी

Vikram Jain | Published:
Share
MP Rewa Mauganj MLA sister house robbery Case
MP Rewa Mauganj MLA sister house robbery Case

मध्‍य प्रदेश के रीवा में बदमाशों ने विधायक के बहन घर में फिल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया है। साथ ही पति-पत्नी को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी नेताओं के रिश्तेदारों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही मामला रीवा जिले से सामने आया है। यहां डकैतों ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की बहन के घर में धावा बोल दिया। डकैती करने घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में विधायक की बहन और जीजा को घर में बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही अलमारी में रखे हुए जेवरात और कैश लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की जांच की बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिए जगह-जगह नाकाबंदी शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस टीम गठित की है।

फिल्मी स्टाइल में डकैती को दिया अंजाम

यह सनसनीखेज वारदात रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनंतपुर इंटौरा बाईपास की है। यहां रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना में वैज्ञानिक चंद्रशेखर पटेल और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल के घर में बुधवार तड़के हथियारबंद 6 बदमाश घुसे और दंपत्ति को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं इन डकैतों ने पति- पत्नी से जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे हुए जेवरात और कैश लेकर चंपत हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... MP NEWS : इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम , 4 का शुद्धिकरण

पति-पत्नी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

जब घटना की जानकारी के रिश्तेदारों को लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों ने तुरंत घर पहुंचकर दंपत्ति को छुड़ाया और गंभीर घायल पति- पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीकृत करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है। डकैती की सूचना मिलने पर रीवा पुलिस अधीक्षक सहित एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिए पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस टीम गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें... Lightning : एमपी में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर जारी , जानें क्यों गरजता है बादल?, बिजली गिरने पर क्या रखें सावधानी

घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपति

बता दें कि चंद्रशेखर पटेल और राजकुमारी पटेल मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के जीजा और बहन हैं। जो रीवा के अनंतपुर इंटौरा बाइपास में रहते हैं। वारदात के दौरान बुजुर्ग दंपति घर में अकेले थे। बताया जा रहा है कि दंपति के बच्चे बाहर रहते हैं। बुजुर्ग दंपति का घर में अकेले होने का फायदा फायदा उठाकर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कितने जेवरात और कैश की डकैती हुई है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रीवा क्राइम न्यूज
  • मऊगंज विधायक के बहन के घर डकैती
  • मऊगंज बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल
  • मऊगंज में डकैती की वारदात
  • बंधक बनाकर पति-पत्नी से मारपीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर