मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ, 300 से ज्यादा केस निरस्त
Vikram Jain | Sept 12, 2024, 11:51 IST
MP Bhopal patients upset for not getting benefits of Ayushman Yojana
आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्यालय से तरह-तरह के कारण बताकर केस रिजेक्ट किए गए है। प्रदेशभर में 300 से ज्यादा केस निरस्त कर दिए गए।
मध्य प्रदेश में मरीजों को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर में 300 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जिसे तरह-तरह के कारण बताकर निरस्त कर दिया गया। संबंधित अस्पताल इम्पैनल्ड (empaneled) नहीं है, इस तरह की टीप लगाकर केस निरस्त किए जा रहा रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज की मंजूरी के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। आयुष्मान कार्यालय का कहना है कि डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का क्लेम आयुक्त स्वास्थ्य के अप्रूवल के बाद ही मंजूर किया जाएगा।
केस रिजेक्ट,
1. प्रदेश भर से आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने के कई मामले सामने आए हैं। भोपाल के निजी अस्पताल में आयुषी शर्मा का इलाज चल रहा था। मरीज ने आयुष्मान योजना के तहत आवेदन किया था। आयुषी शर्मा का 21 हजार 600 रुपए का क्लेम यह कह कर रिजेक्ट कर दिया गया कि ICU से डायरेक्ट डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता।
2. निजी अस्पताल में इलाज कराने वाले इबरार अली के 23 हजार 800 रुपए खर्च हुए थे। इनका भी आयुष्मान योजना के तहत क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। कहा गया कि एनएचए (National Health Authority) की रिक्वेक्ट पर क्लेम बैक एंड से केस रिजेक्ट कर दिया है।
3. इसी तरह आयुष्मान योजना के तहत अहमदाबाद के निजी अस्पताल में सीमा सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट होना है। मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे जुड़ी सारी प्रक्रिया हो चुकी है। योजना के तहत अस्पताल से सीमा सिंह के केस के अप्रूवल के लिए आवेदन किया गया था, इनका भी क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। आयुष्मान सीईओ मध्य प्रदेश ऑफिस से कहा गया कि आयुष्मान योजना के तहत संबंधित अस्पताल इम्पैनल्ड नहीं है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जब इसको लेकर पड़ताल की गई तो सामने आया कि आयुष्मान योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट के लिए संबंधित अस्पताल रजिस्टर्ड है साथ ही यहां ट्रांसप्लांट भी किया जाता है। पड़ताल में सामने आया कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत नई पॉलिसी बनाई है, जिसमें पैकेज अपग्रेड किए गए हैं। इसके चलते कई बीमारियों के कोड चेंज किए गए हैं। इन पैकेज के तहत आवेदन नहीं होने पर क्लेम रिजेक्ट कर मरीज को इलाज से वंचित किया जा रहा है।
केस रिजेक्ट, मरीज परेशान
2. निजी अस्पताल में इलाज कराने वाले इबरार अली के 23 हजार 800 रुपए खर्च हुए थे। इनका भी आयुष्मान योजना के तहत क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। कहा गया कि एनएचए (National Health Authority) की रिक्वेक्ट पर क्लेम बैक एंड से केस रिजेक्ट कर दिया है।
3. इसी तरह आयुष्मान योजना के तहत अहमदाबाद के निजी अस्पताल में सीमा सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट होना है। मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे जुड़ी सारी प्रक्रिया हो चुकी है। योजना के तहत अस्पताल से सीमा सिंह के केस के अप्रूवल के लिए आवेदन किया गया था, इनका भी क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। आयुष्मान सीईओ मध्य प्रदेश ऑफिस से कहा गया कि आयुष्मान योजना के तहत संबंधित अस्पताल इम्पैनल्ड नहीं है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पड़ताल में यह आया सामने
केस रिजेक्ट होने के प्रमुख कारण
- आयुष्मान योजना के तहत संबंधित कोड का अप्रूवल आपके अस्पताल का नहीं है।
- पैकेज अपग्रेड हो गया है इस कारण कोड बदल गए हैं। आपको दोबारा अप्लाई करना होगा।
- पैकेज के हिसाब से अमाउंट एप्रूव नहीं किया जा सकता।
- डेढ़ लाख रुपए से ऊपर की राशि आयुक्त स्वास्थ्य के एप्रूवल के बाद ही मंजूर होती है।
- यह भी कहा जाता है कि एनएचए से मामले को मंजूर नहीं किया गया है।
- आईसीयू से मरीज को सीधे डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari