हिंदुओं से ही करें दीपावली की खरीदी, बजरंग दल के पोस्टर पर सियासी बवाल
Vikram Jain | Oct 29, 2024, 24:30 IST
MP Bhopal Politics over Bajrang Dal poster
दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है, लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं। इस बीच भोपाल में बजरंग दल ने हिंदुओं से अपील की है कि वो सिर्फ हिंदुओं से ही सामान खरीदें। अब इस अपील के पोस्टर को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
BHOPAL. देशभर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार की खुशियों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदुत्ववादी संगठन बजरंग दल के हिंदुओं से अपील वाले पोस्टर पर सियासी बवाल मच गया है। बजरंग दल ने अपनों से ही दीपावली की खरीदी करने की अपील की है। इसको लेकर शहर में ‘अपना त्योहार, अपनो से व्यवहार’ के बड़े- बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। अब इस तरह पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए बीजेपी और बजरंग दल पर हमला बोला है। साथ ही इसे शर्मनाक बताया है। साथ ही सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
भोपाल में बजरंग दल ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर कहा है कि दीपावली का सामान सिर्फ हिंदुओं से खरीदें। साथ ही अन्य धर्म के लोगों से खरीदी नहीं करने की अपील की है। पोस्टर में लिखा है कि अपना त्योहार, अपनो से व्यवहार... साथ ही आगे लिखा है कि दीपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें। विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दीपावली सनातन धर्म के लोगों का बड़ा पर्व है। हर हिंदू के घर में दीपावली मने इसलिए हिंदुओं से ही सामान की खरीदी करें।
लैंड और लव जिहाद करने वालों के हर पाप का हिसाब होगा : सीएम मोहन यादव
हिंदुओं से ही सामान खरीदने की अपील वाले पोस्टर को कांग्रेस ने शर्मनाक और घटिया बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने सरकार से इस तरह के पोस्टर लगाने वाले खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अवनीश बुंदेला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। सब्जी, फूल का व्यापार करने वाले ज्यादातर दूसरे धर्म के लोग हैं, तो क्या ऐसे में भगवान को फूल चढ़ाना बंद कर दें? यह घटिया सोच का परिणाम है।
पोस्टर को शर्मनाक बताए जाने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसे सनातन विरोधियों का समर्थक बताया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सनातन के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़ी है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस तरह की अपील की जाना स्वाभाविक है।
बजरंग दल ने लगाए बड़े-बड़े पोस्टर
लैंड और लव जिहाद करने वालों के हर पाप का हिसाब होगा : सीएम मोहन यादव
कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस सनातन विरोधियों के साथ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari