भोपाल में महंगी होगी प्रॉपर्टी, नई कलेक्टर गाइडलाइन से होगी रजिस्ट्री
Vikram Jain | Nov 04, 2024, 18:25 IST
MP Bhopal Proposal to increase property rates at 243 locations
राजधानी में जल्द ही 243 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले है। पंजीयन विभाग ने गाइडलाइन 5 से 200 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसको मंजूरी के बाद अगले साल से नई गाइडलाइन के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री होगी...
राजधानी भोपाल में आप प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भोपाल में 243 लोकेशन में ऐसी है जहां प्रॉपर्टी के जल्द ही रेट बढ़ने वाले है। सोमवार को हुई बैठक में पंजीयन विभाग ने इन लोकेशन में 5 से 200 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसको मंजूरी के बाद अगले साल से नई गाइडलाइन के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री होगी। इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। इससे पहले 1 अप्रैल 2024 से भोपाल की 3 हजार 900 लोकेशन में से 1 हजार 443 लोकेशन पर रेट बढ़ाए गए थे।
दरअसल, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में हुई बैठक में पंजीयन विभाग ने रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। पंजीयन विभाग ने शहर की 1100 लोकेशन की लिस्ट भी जिला प्रशासन को सौंपी। जहां 1 अप्रैल 2024 से अब तक ज्यादा रेट पर रजिस्ट्रियां हुई हैं।
भोपाल में कुल 3883 लोकेशन शामिल है। जिसमें से 3091 शहर में और 792 ग्रामीण में हैं। इस बार 9 नई लोकेशन को जोड़ा गया है। 3641 लोकेशन ऐसी है जहां प्रॉपर्टी के नहीं बढ़ाए जाएंगे, जबकि बाकी लोकेशन पर प्रॉपर्टी महंगी होगी। इसमें 100 से ज्यादा स्थान ऐसे हैं जहां ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसलिए इनमें रेट बढ़ाने का टारगेट रखा गया है।
जानकारी के अनुसार 100 लोकेशन ऐसी जहां ज्यादा संख्या में रजिस्ट्री की गई हैं, अब यहां भी रेट बढ़ेंगे। कोलार में गोलगांव से सिक्सलेन हाइवे बनने के कारण यहां प्रॉपर्टी की दाम बढ़े हैं। गोलजोड़ से थुआंखेड़ा और कजलीखेड़ा तक कलेक्टर गाइडलाइन में वृद्धि होगी। इधर, भानपुर से कचरा खंती हटाने के बाद अयोध्या बायपास क्षेत्र में रजिस्ट्रियों की संख्या में तेजी बढ़ी है।
सलैया क्षेत्र में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह क्षेत्र तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है। बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, कटारा हिल्स, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा और मेंडोरी में भी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। व्यावसायिक क्षेत्र कोकता बायपास-बगरोदा में भी रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी, विद्यानगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी समेत कई लोकेशन पर भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।
बता दें कि 1 अप्रैल 2024 से भोपाल की 3900 में से 1443 लोकेशन पर रेट बढ़ाए गए थे। शहर में 1228 लोकेशन पर औसत 8.9 प्रतिशत और ग्रामीण में 215 लोकेशन पर 5.48 प्रतिश बढ़ाने का प्रस्ताव फाइनल किया गया था। अब फिर से रजिस्ट्री के दाम बढ़ाने की तैयारी है।
पंजीयन विभाग ने रखा रेट बढ़ाने का प्रस्ताव
महंगी होगी प्रॉपर्टी
इन लोकेशन में रेट बढ़ाने पर चर्चा
सलैया क्षेत्र में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह क्षेत्र तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है। बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, कटारा हिल्स, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा और मेंडोरी में भी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। व्यावसायिक क्षेत्र कोकता बायपास-बगरोदा में भी रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी, विद्यानगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी समेत कई लोकेशन पर भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।
1 अप्रैल को बढ़े थे रेट
इस खबर से संबंधित सवाल-जवाब
- प्रॉपर्टी रेट में वृद्धि कब होगी?
प्रॉपर्टी रेट में वृद्धि अगले साल यानी 2025 से लागू होगी। - कितनी लोकेशन पर रेट बढ़ाए जाएंगे?
कुल 243 लोकेशन पर प्रॉपर्टी रेट 5 से 200 प्रतिशत तक बढ़ने का प्रस्ताव है। - क्या सभी लोकेशन पर रेट बढ़ेंगे?
नहीं, 3883 लोकेशन में से 3641 लोकेशन पर रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। केवल निर्धारित 243 लोकेशन पर वृद्धि की जाएगी। - किस तरह की प्रॉपर्टी पर रेट बढ़ने की संभावना है?
विशेषकर उन क्षेत्रों में, जहां रजिस्ट्री की संख्या अधिक है, जैसे कोलार, भानपुर, सलैया, बैरागढ़ आदि, वहां रेट बढ़ने की संभावना है। - क्या मुझे अभी प्रॉपर्टी खरीदनी चाहिए या इंतजार करना चाहिए?
यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेट में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जल्दी निर्णय लेना फायदेमंद हो सकता है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari